आधार कार्ड के बिना भी बन सकेंगे मतदाता, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

Pratibha Rana | Sept 22, 2023, 24:00 IST
Share
आधार कार्ड के बिना भी बन सकेंगे मतदाता, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी
आधार कार्ड के बिना भी बन सकेंगे मतदाता, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि आधार नंबर के बिना भी लोग मतदाता बन सकते हैं।

New Delhi. 2023 में पांच राज्यों में विधानसभा और 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। नए मतदाताओं के मामले में एक बड़ी खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि आधार नंबर के बिना भी लोग मतदाता बन सकते हैं। मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने वाले फार्म में वयस्क नागरिकों को आधार कार्ड या नंबर अनिवार्य रूप से नहीं भरना होता। ऐसे में अब बिना आधार कार्ड के भी मतदान पत्र बन सकेंगे।

ई-रोल में पंजीकरण को लेकर आयोग ने दी जानकारी

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मतदाता पंजीकरण के फॉर्म 6 और 6बी के कॉलम में मतदाता के रूप में पहचान निश्चित करने के लिए ही आधार नंबर की जानकारी मांगी जाती है। ऐसा नहीं है कि इसके बगैर मतदाता पहचान पत्र बनता ही नहीं। आयोग फॉर्म 6 और 6बी (ई-रोल में पंजीकरण के लिए) में उचित स्पष्टीकरण परिवर्तन जारी करेगा, जिसमें नए मतदाता सूची प्रमाणीकरण के उद्देश्य से आधार संख्या का विवरण आवश्यक है।

आधार संख्या जमा करना अनिवार्य नहीं

चुनाव आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने सु्प्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ को यह भी बताया कि मतदाताओं के पंजीकरण (संशोधन) नियम 2022 के नियम 26-बी के तहत आधार संख्या जमा करना अनिवार्य नहीं है। ई-रोल में पंजीकरण के लिए ईसीआई फॉर्म के फॉर्म 6 (नए मतदाताओं के लिए आवेदन पत्र) और फॉर्म 6 बी (मतदाता सूची प्रमाणीकरण के उद्देश्य से आधार संख्या की जानकारी का पत्र) के मुद्दों को इंगित करने वाली एक याचिका में यह अंडरटेकिंग दी गई।

आधार नंबर का उल्लेख करना पहले भी नहीं था अनिवार्य

चुनाव आयोग के वकील अमित शर्मा ने कहा कि नियम 26 के तहत आधार नंबर का उल्लेख करना पहले भी अनिवार्य नहीं था। वरिष्ठ वकील सुकुमार पटजोशी और वकील अमित शर्मा ने कहा कि फिलहाल 66 करोड़ 23 लाख आधार अपलोड हो चुके है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जी निरंजन की याचिका पर यह कदम उठाया गया है। इससे देश के नए मतदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

Tags:
  • Voter card
  • Voter card made even without Aadhaar
  • Voter ID card
  • How voter ID card made
  • Election Commission in Supreme Court मतदाता पत्र
  • आधार के बिना भी बनेंगे मतदाता पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • कैसे बनेंगे वोटर आईडी कार्ड
  • सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा