चुनाव आयुक्त गोयल ने दिया इस्तीफा, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ी घटना

Marut raj | Updated:
Share
Election Commissioner Arun Goyal resigned
Election Commissioner Arun Goyal resigned

चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा, गोयल पंजाब कैडर के 1985 batch के अफसर हैं, IAS से इस्तीफा देकर 20 नवंबर 2022 में चुनाव आयुक्त बने थे।

भोपाल. चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा ( Election Commissioner Arun Goyal resigned )। गोयल पंजाब कैडर के 1985 batch के अफसर हैं। IAS से इस्तीफा देकर 20 नवंबर 2022 में चुनाव आयुक्त बने थे।

सेवानिवृत्ति से 40 दिन पहले अचानक दे दिया था IAS से इस्तीफा


पंजाब के सबसे सीनियर आइएएस अधिकारी अरुण गोयल ने अपनी सेवानिवृत्ति से 40 दिन गत दिवस अचानक इस्तीफा दे दिया था। वह केंद्र में डेपुटेशन पर थे। उनके इस्तीफे को पंजाब व केंद्र सरकार ने एक ही दिन में स्वीकार भी कर लिया था। अरुण गोयल को आज निर्वाचन आयोग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। गोयल मूलरूप से पटियाला के रहने वाले हैं।

चुनाव से ऐनवक्त पहले इस्तीफा देने से उठे सवाल, चुनाव लड़ने के कयास


ज्ञात हो कि देश में इस समय लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) की तैयारी चल रही है। चुनाव आयोग का इस समय काम बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में गोयल के इस्तीफे से तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि उन्हें लोकसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से मैदान में उतारा जा सकता है। इसकी वजह यह है कि पिछली बार जब गोयल ने आईएएस से इस्तीफा दिया था तो एक ही दिन में उनकी फाइल पीएमओ से क्लीयर हो गई थी। ऐसे में इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि वह बीजेपी की तरफ से चुनाव मैदान में उतरें।

राष्ट्रपति ने मंजूर किया इस्तीफा


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोयल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) बनने की कतार में थे, क्योंकि मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार फरवरी 2025 में रिटायर होने वाले हैं। शनिवार को देर शाम हुए इस घटनाक्रम से राजनीतिक और प्रशासनिक जगत में हलचल मची हुई है। चुनाव से ठीक पहले इस तरह की यह अपने आप में शायद पहली घटना है। इसे लेकर तमाम तरह की राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो सकता है।

अकेले रह गए मुख्य चुनाव आयुक्त


अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) बनने की कतार में थे, क्योंकि मौजूदा CEC राजीव कुमार फरवरी 2025 में रिटायर होने वाले हैं। गोयल का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था। 2024 आम चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अनूप पांडे भी रिटायर हो चुके हैं। वे 15 फरवरी को रिटायर हुए। पांडे के रिटायरमेंट के बाद से तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में एक पद खाली था। अब अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद आयोग में केवल CEC राजीव कुमार ही रह गए हैं।

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा
  • Election Commissioner Arun Goyal resigned
  • चुनाव आयुक्त अरुण गोयल
  • Election Commissioner Arun Goyal
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब