अरुण गोयल की शिरोमणी अकाली दल से है नजदीकी, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Marut raj | Mar 09, 2024, 21:52 IST
Share
Election Commissioner Arun Goyal resigns may contest Lok Sabha elections
Election Commissioner Arun Goyal resigns may contest Lok Sabha elections

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि गोयल ने शिरोमणी अकाली दल और बीजेपी के बीच सुलह कराने में अहम भूमिका निभाई है। माना जा रहा है कि दोनों में से किसी एक पार्टी के टिकट पर वह लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

भोपाल. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा देकर चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने सभी को चौंका दिया है। इससे पहले भी जब उन्होंने IAS से इस्तीफा दिया था तो सभी को चौंका दिया था, लेकिन इस बार का मामला अलग है। दरअसल, अरुण गोयल जो 1985 बैच के आइएएस अफसर हैं और वह पंजाब की शिरोमणी अकाली दल के काफी करीबी माने जाते हैं। यही वजह है कि पिछली बार उन्होंने आइएएस से इस्तीफा दिया तो उसी दिन उनका इस्तीफा राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया था। उस समय राज्य में शिरोमणी अकाली दल की सरकार थी। उसी दिन उनका इस्तीफा पीएमओ ने भी स्वीकार कर लिया था। यह सब उनकी शिरोमणी अकाली दल के साथ नजदीकियों की वजह से ही हुआ था।

शिरोमणी अकाली दल और बीजेपी में कराई सुलह

शिरोमणी अकाली दल एनडीए में बीजेपी के साथ सहयोगी था। किसान आंदोलन के बाद वह एनडीए से अलग हो गया था। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि गोयल ने शिरोमणी अकाली दल और बीजेपी के बीच सुलह कराने में अहम भूमिका निभाई है। बीजेपी और शिरोमणी अकाली दल के साथ उनकी नजदीकियों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि शिरोमणी आकाली दल या बीजेपी की ओर से उन्हें चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है।

पिछली बार भी गोयल के इस्तीफे ने चौंकाया था
अपनी सेवानिवृत्ति से 40 दिन पहले इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था। उस समय वह केंद्र में डेपुटेशन पर थे। उनके इस्तीफे को पंजाब व केंद्र सरकार ने एक ही दिन में स्वीकार भी कर लिया था और अगले ही दिन निर्वाचन आयोग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। गोयल मूलरूप से पटियाला के रहने वाले हैं।

बीए में रहे टॉपर
अरुण गोयल के पिता पंजाबी यूनिवर्सिटी में गणित के प्रोफेसर रहे हैं। अरुण गोयल शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज रहे। मोदी कालेज पटियाला में वह बीए में टॉपर रहे थे। आइएएस में आने के बाद पंजाब और केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रहे हैं। अरुण गोयल जो 1985 बैच के आइएएस अफसर हैं। गोयल पंजाब की सिरोमणी अकाली दल के काफी करीबी माने जाते हैं।

( Election Commissioner Arun Goyal | Election Commissioner Arun Goyal resigned | चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा Arun Goyal Resignation | Resignation of Election Commissioner Arun Goyal | Lok Sabha Elections | अरुण गोयल का इस्तीफा | चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा )

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा
  • Election Commissioner Arun Goyal resigned
  • चुनाव आयुक्त अरुण गोयल
  • Election Commissioner Arun Goyal
  • Arun Goyal
  • Arun Goyal Resignation
  • Resignation of Election Commissioner Arun Goyal
  • अरुण गोयल
  • अरुण गोयल का इस्तीफा
  • चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा