Elon Musk भारतीय मूल के अशोक एलुस्वामी कायल, Tesla-AI की सफलता का दिया क्रेडिट

Sandeep Kumar | Jun 13, 2024, 15:16 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-13T145653.483.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-13T145653.483.jpg

2015 में Tesla ने दुनिया का पहला ऑटोपायलट सिस्टम तैयार कर लिया। ऐसा दूसरा प्रोडक्ट सालों बाद मार्केट में आया। इस बात की जानकारी देते हुए Elon Musk ने भारतीय मूल के अशोक एलुस्वामी के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

Elon Musk ने भारतीय मूल के अशोक एलुस्वामी के प्रति अपना आभार प्रकट किया। उन्होंने अशोक की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखा। मस्क ने बताया कि अशोक पहले शख्स थे। जिन्हें Tesla Autopilot टीम के लिए नियुक्त किया गया था। मस्क ने अशोक को Tesla की AI और ऑटोपायलट सॉफ्टवेयर में सफलता की वजह बताया है। मस्क ने ये सब कुछ अशोक की एक पोस्ट को कोट करते हुए लिखा है। उन्होंने लिखा कि अशोक और हमारी बेहतरीन टीम के बिना, हम भी एक कार कंपनी होते, जो एक ऑटोनॉमी सप्लायर खोज रहे होते, जो मौजूद ही नहीं है।

Musk ने की तारीफ


एलॉन मस्क ने लिखा मैंने कभी भी अशोक को कुछ कहने के लिए सुझाव नहीं दिया और मुझे 10 मिनट पहले तक इस बात की बिलकुल जानकारी नहीं थी कि उन्होंने कुछ लिखा है। दरअसल, अशोक एलुस्वामी ने एक डिटेल नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने Tesla और Elon Musk के बारे में बहुत कुछ बताया है।

क्या लिखा था अशोक ने ?


अशोक ने लिखा Tesla में AI और ऑटोनॉमी के प्रमुख ड्राइवर Elon Musk ही रहे हैं। उन्होंने हमेशा हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, उस वक्त में भी जब इस तरह के आइडिया पर विचार करना भी असंभव था। एलुस्वामी ने 2014 की उस घटना का भी जिक्र किया है, जब ऑटोपायलट की शुरुआत एक छोटे कंप्यूटर से हुई थी।

2014 में हुई थी ऑटोपायलट की शुरुआत


उन्होंने लिखा 2014 में ऑटोपायलट की शुरुआत एक छोटे कंप्यूटर पर हुई थी, जिसमें केवल 384KB की मेमोरी थी। मस्क ने इंजीनियर्स से लेन चेजिंग, लेन कीपिंग, लॉन्गिट्यूड कंट्रोल, कर्वेचर और दूसरी चीजों में शामिल करने के लिए कहा हमारी टीम में ही बहुत से लोगों को लगता था कि ये सब पागलपन है। हालांकि उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और टीम को हमेशा आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते रहे। 2015 में सभी विषमताओं के बाद Tesla ने दुनिया का पहला ऑटोपायलट सिस्टम तैयार कर लिया। ऐसा दूसरा प्रोडक्ट सालों बाद मार्केट में आया।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Elon Musk
  • Tesla Autopilot
  • भारतीय मूल के अशोक एलुस्वामी
  • Tesla और Elon Musk
  • ऑटोपायलट सॉफ्टवेयर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा