Elvish Yadav पर FIR दर्ज, दंगा, मारपीट व धमकाने का आरोप

Dr Rameshwar Dayal | Mar 09, 2024, 17:55 IST
Share
Elvish Yadav
Elvish Yadav

एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम सेक्टर 53 थाने में आईपीसी की धारा 147, 149, 323, 506 के तहत FIR दर्ज की गई है। इनमें मारपीट व दंगा करने के अलावा धमकाने के आरोप लगे हैं।

NEW DELHI. विवादों में घिरे रहने वाले टीवी रियलिटी शो बिग बॉस (big boss) सीजन-2 के विजेता व यूट्यूबर एल्विश यादव ( Elvish Yadav ) एक बार फिर मुसबीत में फंसते दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य यूट्यूबर सागर ठाकुर ( youtuber sagar thakur ) के साथ मारपीट के आरोप में उन पर गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर ( FIR ) दर्ज की है। उन पर दंगा करने, चोट पहुंचाने व धमकाने के आरोप लगाए गए हैं। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है। दूसरी ओर एल्विश ने इस आरोप पर अपनी सफाई भी जारी की है।

मॉल में दूसरे यूट्यूबर को पीटने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम सेक्टर 53 थाने में आईपीसी की धारा 147, 149, 323, 506 के तहत FIR दर्ज की गई है। इनमें मारपीट व दंगा करने के अलावा धमकाने के आरोप लगे हैं। यूट्यूबर सागर ठाकुर के अनुसार एल्विश 8 से 10 लोगों के साथ आया और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई का वीडियो साइबर सिटी गुरुग्राम सेक्टर-53 में स्थित साउथ प्वाइंट मॉल का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली निवासी सागर ठाकुर ने शिकायत में बताया कि उसका सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मैक्सटर्न के नाम से अकाउंट है। वह एल्विश यादव को साल 2021 से जानता है। एल्विश और उसके साथी सोशल मीडिया पर उसकी एक स्पीच से नाराज थे। मामले में एल्विश ने सागर से मिलकर बातचीत करने के लिए कहा।

जान से मारने की बात भी कही

सागर के अनुसार एल्विश ने उसे बातचीत के लिए बुलाया। वीरवार देर रात करीब 12 बजे सेक्टर-53 स्थित साउथ प्वाइंट मॉल के स्टोर में एल्विश यादव आठ से दस साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। एल्विश ने इस दौरान गाली गलौज भी की और सागर को जान से मारने की धमकी भी दी। इस आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एल्विश ने अपनी सफाई में क्या कहा?

इस विवाद पर एल्विश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है और इस मारपीट पर अपनी सफाई दी है। उसका कहना है कि सोशल मीडिया पर जिस तरह से सागर ठाकुर ने उसको लेकर गाली गलौज की। वो उसे पसंद नहीं आई। एल्विश का दावा है कि सागर ने उसके परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया। वैसे एल्विश का विवादों से नाता रहा है। इससे पहले वह नोएडा में हुई रेव पार्टी को लेकर विवादों में फंसा था। यहां सांप के जहर से बने नशीले पदार्थ को लेकर उसका नाम उछला था। कुछ दिन पूर्व भी उसने एक रेस्तरां में एक युवक का चांटा मार दिया था, जिससे विवाद पैदा हो गया था।

Tags:
  • एल्विश यादव
  • Elvish Yadav
  • sagar thakur
  • youtuber sagar thakur
  • यूट्यूबर सागर ठाकुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा