thesootr
EPFO : PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, अब फेस ऑथेंटिकेशन से होगा UAN एक्टिवेशन, प्रक्रिया हुई और आसान
Reena Sharma Vijayvargiya | Updated:
The sootr
ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक नई डिजिटल सुविधा की शुरुआत की है। अब कर्मचारी उमंग ऐप के माध्यम से चेहरे की पहचान तकनीक का उपयोग करके यूएएन खुद ही बना और सक्रिय कर सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ खाताधारकों के लिए एक बड़ी सुविधा की शुरुआत की है। अब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को एक्टिवेट करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। ईपीएफओ ने फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए यूएएन को जनरेट करने की सुविधा शुरू कर दी है, जिससे लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
![thesootr]()
ईपीएफओ ने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए फेस ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से कर्मचारी अब अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए सिर्फ अपने चेहरे की पहचान से यूएएन को एक्टिवेट कर सकते हैं। जबकि अब तक इसके लिए ओटीपी या आधार से जुड़े अन्य दस्तावेजों की जरूरत होती थी, जो कई बार तकनीकी वजहों से काम नहीं करते थे।
ये खबर भी पढ़ें : UAN से बैंक अकाउंट लिंक करने चैक और पास बुक की फोटो नहीं करनी होगी अपलोड, जानें EPFO के नए नियम
सीनियर सिटिजन या तकनीकी तौर पर कमजोर क्षेत्रों में रहने वाले लोग जिनके पास ओटीपी की सुविधा नहीं है, उनके लिए यह एक बहुत ही फायदेमंद प्रक्रिया है। बिना दस्तावेज अपलोड किए केवल बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से काम हो जाने से प्रक्रिया सरल हो गई है।
ये खबर भी पढ़ें : UAN से बैंक अकाउंट लिंक करने चैक और पास बुक की फोटो नहीं करनी होगी अपलोड, जानें EPFO के नए नियम
ईपीएफओ के अधिकारी ने कहा, हमारी कोशिश है कि तकनीक के माध्यम से लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा सुविधाएं दी जाएं। फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम यूएएन एक्टिवेशन की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और आसान बना देगा।
ये खबर भी पढ़ें : अब एक क्लिक में UPI और ATM से निकालेगा PF के पैसे! जानें कब से शुरू होगी EPFO की नई सुविधा
क्या है यह नई सुविधा?
ये खबर भी पढ़ें : UAN से बैंक अकाउंट लिंक करने चैक और पास बुक की फोटो नहीं करनी होगी अपलोड, जानें EPFO के नए नियम
कैसे काम करेगा यह फीचर?
- कर्मचारी को ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाना होगा।
- यूएएन एक्टिवेशन के ऑप्शन में जाकर फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का विकल्प चुनना होगा।
- कैमरा ऑन कर चेहरे की स्कैनिंग करनी होगी।
- स्कैनिंग होने के बाद युएएन खुद-ब-खुद एक्टिवेट हो जाएगा।
इन्हें होगा बहुत फायदा
ये खबर भी पढ़ें : UAN से बैंक अकाउंट लिंक करने चैक और पास बुक की फोटो नहीं करनी होगी अपलोड, जानें EPFO के नए नियम
इस सुविधा के फायदें
- दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।
- घर बैठे यूएएन एक्टिवेट कर सकेंगे।
- सीनियर सिटिजऩ और तकनीकी जानकारी न रखने वालों के लिए सुविधा।
ईपीएफओ ने क्या कहा...?
ये खबर भी पढ़ें : अब एक क्लिक में UPI और ATM से निकालेगा PF के पैसे! जानें कब से शुरू होगी EPFO की नई सुविधा
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
- फेस ऑथेंटिकेशन के लिए कैमरा और इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है।
- आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट और सही होनी चाहिए।
- एक बार फेस ऑथेंटिकेशन हो जाने के बाद, भविष्य में कई अन्य ईपीएफओ सेवाओं का लाभ लेना आसान हो जाएगा।
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi