फर्जी आईपीएस गिरफ्तार : पुलिस अधिकारी बनना है तो पैसे दीजिए, वर्दी और बंदूक भी मिलेगी
Ravi Singh | Sept 21, 2024, 18:26 IST
IPS Police Bihar
बिहार में एक शख्स पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था, युवक खुद को आईपीएस बता रहा था। आईपीएस की नौकरी लगने की खुशी में समोसा पार्टी कर रहा था कि इसी दौरान पुलिस आ गई और लेने के देने पड़ गए क्योंकि वह पैसे देकर आईपीएस बना था।
jamui fake ips officer : अगर आपको भी आईपीएस बनना है तो पैसे दीजिए और आईपीएस बन जाइए। ज्यादा नहीं बस 2 से 3 लाख में आपको वर्दी मिल जाएगी। ऐसे ही एक फर्जी आईपीएस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के पास नकली पिस्टल भी थी साथ ही इसके अलावा एक पल्सर आरएस 200 बाइक और दो लाख रुपए का चेक बरामद किया है।
लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गोबर्धन बिगहा निवासी मिथलेश कुमार पुलिस को वर्दी में घुमता दिखा। इसके बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो युवक ने पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने जब कड़ी पूछताछ की तो फर्जी आईपीएस मिथिलेश कुमार ने बताया कि खैरा के रहने वाले किसी मनोज सिंह ने उसे पुलिस अधिकारी की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए लिए और उसे पुलिस की वर्दी दी। साथ ही मनोज ने मिथिलेश को नकली पिस्टल भी दी।
पुलिस को मामला ठगी का लग रहा है तो महकमा पूरे मामले की तहकीकात में जुट गया है। आरोपी मनोज सिंह का अभी पता नहीं चला है। पुलिस खैरा के मनोज सिंह की तलाश में जुट गई है। पुलिस को पता लगाना है कि आखिर मनोज सिंह कौन है, जिसने युवक के साथ ठगी कर फर्जी आईपीएस बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
युवक वर्दी पहनकर और पिस्टल लेकर गांव आ गया। अपनी मां को बताया कि वह आईपीएस बन गया है, इसके बाद वह बकाया 30 हजार रुपए देने के लिए सिकंदरा आया था। खुशी के मारे सिकंदरा चौक पर घूम रहा था और लोगों को बता रहा था कि वह आईपीएस बन गया है। आईपीएस बनने की खुशी में समोसा और मिठाई भी खाई लेकिन इसी दौरान किसी ने सिकंदरा पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दो लाख रुपए में बना आईपीएस
वर्दी देने वाला फरार
गिरफ्तार युवक के चेहरे और उसके हाव-भाव से ऐसा लगता है कि पुलिस अधिकारी बनने का उसके अंदर शौक था या दिमागी असंतुलन के बीच उसके सिर पर चढ़ा नशा था, जिसके कारण वह ठगी का शिकार हो गया।
मां को देने आया था खुशखबरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari