भारत सरकार की Android यूजर्स को चेतावनी, फोन से तुरंत हटाएं ये लोन ऐप्स

Rohit Sahu | Jun 15, 2025, 16:29 IST
Share
loan apps
loan apps

भारत सरकार ने Android यूज़र्स को चेताया है कि प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ फर्जी फाइनेंशियल ऐप्स उनकी निजी और बैंक संबंधी जानकारी चुरा रहे हैं। ऐसे 10 एप की लिस्ट जारी की गई है।

भारत सरकार ने एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी सरकार ने उन ऐप्स को लेकर दी है, जो प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। सरकारी की लिस्ट में शामिल ये एप लोगों को फाइनेंशियल सहायता के नाम पर लोन देकर जालसाजी करते हैं।

साइबर दोस्त ने दी वार्निंग

यह चेतावनी गृह मंत्रालय के अधीन Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) द्वारा जारी की गई है। इसके साइबर सुरक्षा जागरूकता मंच Cyber Dost ने X पर इन खतरनाक ऐप्स की लिस्ट डाली है।

लोन के नाम पर लूट

इन ऐप्स की सबसे बड़ी चालाकी यह है कि ये असल एप जैसे दिखते हैं। इनका इंटरफेस प्रोफेशनल होता है, जिससे यूजर्स झांसे में आ जाते हैं। ये ऐप्स आपकी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स और माइक्रोफोन एक्सेस तक चुराते हैं। इनमें से कुछ ऐप्स का कनेक्शन देश के दुश्मन देशों से भी जोड़ा जा रहा है। भारत के नागरिकों की आर्थिक जानकारियों को लक्षित कर रहे हैं।

📲इन खतरनाक ऐप्स को फोन से करें Unistal

Cyber Dost द्वारा जारी लिस्ट में ये 10 एप शामिल हैं।

  • Invoicer Experts
  • Loan Raina – Instant Loan Online
  • Gupta Credit – Safe and Handy
  • GranetSwift
  • LoanQ | Financial Calculator
  • CreditEdge
  • Ultimate Lend
  • SmartRich Pro
  • CreditLens
  • Cash Loan – EMI Calculator
अगर इनमें से कोई ऐप आपके फोन में है, तो तुरंत delete करें।

सिर्फ RBI मान्यता प्राप्त ऐप्स ही करें उपयोग

Cyber Dost ने खासतौर पर सलाह दी है कि किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी authenticity की जांच जरूर करें। सिर्फ RBI-approved लोन ऐप्स का ही उपयोग करें। बिना जांचे कोई personal जानकारी शेयर न करें। गूगल क्रोम की mic access settings जरूर चेक करें।

यह भी पढ़ें...सरकारी बैंक में जॉब करने का है सपना तो Central Bank Of India Recruitment में करें आवेदन

फोन कॉल के दौरान इंटरनेट चालू न रखें

सरकार द्वारा हाल में जारी एक अन्य अलर्ट में बताया गया कि अगर आप कॉल करते समय इंटरनेट ऑन रखते हैं, तो कुछ ऐप्स आपके कॉल रिकॉर्ड कर सकती हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि Google Chrome settings में जाकर यह चेक किया जा सकता है कि कौन-कौन सी ऐप्स को माइक्रोफोन की अनुमति मिली हुई है। इसलिए समय-समय पर माइक्रोफोन एक्सेस की सूची जांचते रहें।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

loan app trap | Cyber security | Android Android users

Tags:
  • RBI
  • loan app trap
  • Cyber ​​security
  • Android users
  • Google Chrome
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा