सोसायटी की लापरवाही : खस्ताहाल स्काईवाॅक की स्लैब टूटने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत
Sanjay Dhiman | Jun 25, 2025, 18:36 IST
Photograph: (the sootr)
फरीदाबाद के आरपीएस सवाना सोसायटी में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें एक पूर्व बैंक मैनेजर की स्काईवॉक की स्लैब टूटने से मौत हो गई। हादसे का कारण सोसायटी में लंबे समय से मेंटिनेंस का न होना बताया जा रहा है। जिसे लेकर लाेगो ने आक्रोश भी व्यक्त किया है।
फरीदाबाद की सेक्टर 88 आरपीएस सवाना सोसायटी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। इस हादसे में स्टेट बैंक के एक रिटायर्ड मैनेजर की स्लेब टूटने से 14वीं मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में रिटायर्ड बैंक मैनेजर का सिर व अन्य हिस्से शरीर से अलग हो गए। इस घटना ने परिवार के साथ ही पूरी सोसायटी को सदमे में डाल दिया। घटना के बाद सोसायटी निवासियों ने सोसायटी संचालकों पर मेंटेनेंस न करने का आरोप लगाया है। रिटायर्ड मैनेजर कुलवंत सिंह को पौधों से बेहद लगाव था। वे प्रतिदिन स्काईवाक पर रखे गमलों में स्वयं पानी देते थे।
हादसे के बाद सुरक्षा गार्ड ने तत्काल घटना की सूचना उनके परिवार को दी। गार्ड के अनुसार, गिरने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे और देखा कि कुलवंत सिंह का शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। जब उनके परिवारजन घटना स्थल पर पहुंचे तो वे सदमे में आ गए। पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अगर कोई शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
रानू साहू को मिला भारतमाला में मुआवजा, कलेक्टर पति ने दान में दी 15 एकड़ जमीन
अमित जोगी गिरफ्तार: अजीत जोगी प्रतिमा विवाद में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मेंटेनेंस में
मृतक के रिश्तेदारों और सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि स्काईवॉक की जर्जर हालत के कारण यह हादसा हुआ। कई बार आरडब्ल्यूए से मेंटेनेंस की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोसायटी में मेंटेनेंस के नाम पर हर महीने बड़ी राशि वसूली जाती है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की हालत अत्यंत खराब है। कुलवंत सिंह के रिश्तेदार संजय कपूर और पंकज ने कहा कि स्काईवॉक के स्लैब और ग्रिल की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन हमेशा उसे नजरअंदाज कर दिया गया।
रेसिडेंट्स का कहना है कि आरडब्ल्यूए द्वारा प्रत्येक फ्लैट से वसूले जाने वाले पैसे के बावजूद सोसायटी की सुविधाओं की हालत दयनीय है। औसतन प्रति फ्लैट 4 हजार रुपए की वसूली होती है, जिससे हर महीने लगभग 1.2 करोड़ रुपए आरडब्ल्यूए के पास जमा होते हैं। इसके बावजूद जरूरी मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया जाता।
यह खबरें भी पढ़ें...
राजा रघुवंशी हत्या में सोनम ने फिंकवाई पिस्टल इंदौर में पलासिया के नाले में सफेद थैली में मिली
मुंगेली नगर पालिका बेहाल, करोड़ों के सफाई वाहन कबाड़ में तब्दील
यह कहना है फरीदाबाद पुलिस का, पुलिस मामले को प्राथमिक रूप से हादसा मान रही है। लेकिन परिजनों व रहवासियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच भी पुलिस कर रही है। यदि जांच में सोसायटी संचालकों की भूमिका सामने आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
क्षत-विक्षत शरीर देख सहम गए लोग
यह खबरें भी पढ़ें...
रानू साहू को मिला भारतमाला में मुआवजा, कलेक्टर पति ने दान में दी 15 एकड़ जमीन
अमित जोगी गिरफ्तार: अजीत जोगी प्रतिमा विवाद में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप
हर महीने एक करोड़ 20 लाख की वसूली
यह खबरें भी पढ़ें...
राजा रघुवंशी हत्या में सोनम ने फिंकवाई पिस्टल इंदौर में पलासिया के नाले में सफेद थैली में मिली
मुंगेली नगर पालिका बेहाल, करोड़ों के सफाई वाहन कबाड़ में तब्दील
आरोपों की होगी जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari