Delhi: किसानों की आज महापंचायत, शर्तों का पालन करना होगा किसानों को

Dr Rameshwar Dayal | Mar 14, 2024, 11:16 IST
Share
OLOL
किसानों की आज महापंचायत

किसानों को यह भी ताकीद की गई है कि वे महापंचायत में किसी भी तरह का हथियार लेकर न आएं। महापंचायत के दौरान न तो वे प्रदर्शन करेंगे और न ही रैली का आयोजन करेंगे।

NEW DELHI. दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान ( ramleela maidan ) में आज किसान-मजदूर महापंचायत ( mahapanchayat ) हो रही है। वैसे यह महापंचायत इसके आयोजकों व पुलिस के एक ‘समझौते’ ( follow the rules) के तहत की जा रही है, जिसके अनुसार वहां कोई रैली ( rally ) नहीं निकाली जाएगी, आयोजन स्थल पर आने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली (tractor-trolley ) का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और मैदान में 5 हजार ( five thousands ) से अधिक लोगों को जमावड़ा नहीं होगा। संभावना जताई जा रही है कि इस महापंचायत में तय सीमा से अधिक लोग जुट सकते हैं, जिसके चलते सभा स्थल व आसपास पूरे दिन ट्रैफिक बाधित (traffic disruption ) रहेगा।

इन मांगों को लेकर हो रही है महापंचायत

इस महापंचायत का आयोजन किसानों का संगठन ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ कर रहा है। यह मोर्चा खेती के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य ( msp ) व अन्य मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा है। इस कड़ी में आज रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित की जा रही है। इस महापंचायत के आयोजन को लेकर पुलिस ने पहले इजाजत नहीं दी थी, जिसके बाद किसान व अन्य संगठनों ने इसका विरोध किया था और आरोप लगाया था कि सरकार उनके आंदोलन के दबाने के लिए इस प्रकार के निर्णय ले रही है, जबकि किसान दिल्ली में शांतिपूर्वक पंचायत करना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस की इजाजत तो मिल गई, लेकिन इस महापंचायत का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। उसके बाद किसानों को रामलीला मैदान खाली करना होगा।

शर्तों का पालन करना होगा किसानों को

इस महापंचायत पर समय का कंट्रोल तो लगाया ही गया है, साथ ही किसानों से इस बात की गारंटी भी ली गई है कि मैदान में 5 हजार से अधिक किसान इकट्ठा नहीं होंगे दिल्ली पुलिस के एक आला अधिकारी के अनुसार जिन शर्तों का किसानों को पालन करने को कहा गया है, उनमें उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली लाने की इजाजत नहीं दी गई है। किसानों को यह भी ताकीद की गई है कि वे महापंचायत में किसी भी तरह का हथियार लेकर न आएं। महापंचायत के दौरान न तो वे प्रदर्शन करेंगे और न ही रैली का आयोजन करेंगे। उन्हें कानून-व्यवस्था का पालन करने को भी कहा गया है। गौरतलब है कि राजधानी में जब भी कोई धरना-प्रदर्शन होता है तो सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को झेलनी पड़ती है। इसी को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवायजरी जारी की है, ताकि महापंचायत के आसपास ट्रैफिक बाधित न हो। इसके बावजूद ऐसे आयोजनों के दौरान राजधानी के कई इलाके ट्रैफिक समस्या से जूझते रहते हैं।

Tags:
  • महापंचायत
  • किसानों की आज महापंचायत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं