जम्मू काश्मीर चुनाव : फारूक अब्दुला बोले- उमर बनेंगे सीएम, हार के बाद रवीद्र रैना ने दिया इस्तीफा, जानें पूरा घटनाक्रम
Sandeep Kumar | Oct 08, 2024, 22:17 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-08T220156.875
जम्मू-कश्मीर चुनाव में NC+ ( एनसी आलयंस ) ने 49 सीट जीतकर बहुमत के आंकडे को पार कर लिया है। एनसी आलयंस ( NC Alliance ) की जीत पर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले सीएम बनेंगे।
केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हुए चुनाव में NC+ ( एनसी आलयंस ) ने 49 सीट जीतकर बहुमत के आंकडे को पार कर लिया है। एनसी आलयंस ( NC Alliance ) की जीत पर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले सीएम बनेंगे। हालांकि जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना नौशेरा सीट से NC कैंडिडेट से करीब 8 हजार वोटों से हार गए चुनाव हार गए है। उन्होंने पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा भेजा दिया है।
जम्मू कश्मीर की 90 सीटों में से 43 जम्मू और 47 कश्मीर में हैं। बीजेपी ने जम्मू रीजन की सभी 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 29 सीटें जीती। वहीं कश्मीर रीजन की 47 सीटों पर बीजेपी ने 20 कैंडिडेट उतारे थे। यहां बीजेपी का खाता नहीं खुल पाया। वहीं 14 सीटों पर NC अलायंस और अन्य दलों ने जीती। अब बात कर लेते है कश्मीर रीजन की। यहां पर NC अलायंस को कश्मीर में मजबूत नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन कश्मीर में पहले से मजबूत था। नेशनल कांफ्रेंस की 42 सीटों में से करीब 35 से ज्यादा सीटें कश्मीर रीजन से मिली हैं। वहीं कांग्रेस ने भी कश्मीर संभाग से 6 सीटें जीतीं। 2014 में दोनों पार्टियों ने 27 सीटें जीती थीं। इस बार गठबंधन का आंकड़ा बहुमत के पार हो गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस चुनाव में 51 और कांग्रेस ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
ये खबर भी पढ़िए...जम्मू कश्मीर चुनाव में NC अलायंस को दस साल बाद बहुमत, बीजेपी को 29 सीट, कांग्रेस 6 सीटें जीती, आप ने भी खोला खाता
जम्मू कश्मीर में रविंद्र रैना ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वो नौशेरा से बीजेपी प्रत्याशी थे वहां पर हार के बाद रविंद्र रैना ने इस्तीफा दिया है।
जम्मू कश्मीर की सात सीटों पर NC और कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे। दोनों पार्टियों ने अपने-अपने कैंडिडेट उतारे। ये सात सीटें- बनिहाल, डोडा, भद्रवाह, नगरोटा, सोपोर, बारामूला और देवसर थीं। इन सात सीटों में से NC को 4, बीजेपी को 2, AAP को 1 सीट मिली, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। मोदी ने कहा है कि नेशनल कांफ्रेंस की जीत पर उनकी सराहना करता हूं। मुझे जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के प्रदर्शन पर गर्व है। मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को वोट दिया और हम पर भरोसा जताया। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हम जम्मू-कश्मीर के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे।
जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले 2014 में हुए चुनाव में 65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 1.12 प्रतिशत कम वोटिंग हुई। 5 अक्टूबर को आए एग्जिट पोल में 5 सर्वे ने NC-कांग्रेस सरकार का अनुमान जताया था, जबकि 5 ने हंग असेंबली का दावा किया था।
जम्मू में 29 सीटें जीती बीजेपी, कश्मीर में नहीं खुला खाता
ये खबर भी पढ़िए...जम्मू कश्मीर चुनाव में NC अलायंस को दस साल बाद बहुमत, बीजेपी को 29 सीट, कांग्रेस 6 सीटें जीती, आप ने भी खोला खाता
रवींद्र रैना का इस्तीफा
इन सीटों पर NC अलायंस आपस में टकराई
पीएम मोदी ने दी नेशनल कांफ्रेंस को बधाई
These elections in Jammu and Kashmir have been very special. They were held for the first time after the removal of Articles 370 and 35(A) and witnessed a high turnout, thus showing the people’s belief in democracy. I compliment each and every person of Jammu and Kashmir for…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2024
I am proud of the BJP’s performance in Jammu and Kashmir. I thank all those who have voted for our Party and placed their trust in us. I assure the people that we will keep working for the welfare of Jammu and Kashmir. I also appreciate the industrious efforts of our Karyakartas.…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2024
जम्मू-कश्मीर में 3 फेज में 63.88 प्रतिशत वोटिंग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava