FASTag को लेकर बड़ी खबर, जल्द करें यह काम नहीं तो आपकी गाड़ी होगी ब्लैक लिस्ट

Amresh Kushwaha | Jul 20, 2024, 10:40 IST
Share
FasTag New Rule
FasTag New Rule

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। NHAI ने कहा है कि बैंकों FASTag जारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि वे वाहन की विंडस्क्रीन पर लगाए गए हैं।

FasTag New Rule : अगर आप हाइवे पर अपनी गाड़ी से यात्रा करते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए बेहद खास है। दरअसल, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( NHAI ) ने FASTag के संबंध में नए नियम लागू किए हैं। इस नए नियम के चलते वाहन की विंडस्क्रीन पर फास्टैग न चिपकाने पर दोगुना टोल चुकाना होगा। साथ ही ऐसे में आपकी गाड़ी ब्लैक लिस्ट हो सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...Regional Industry Conclave : जबलपुर में 5 देशों और 9 राज्यों के निवेशकों से बातचीत करेंगे सीएम

NHAI ने जारी किया ये दिशा- निर्देश

अक्सर ऐसा होता है कि लोग कारों या अन्य वाहनों की विंडस्कीन पर जानबूझकर फास्टैग नहीं चिपकाते हैं। इसी पर सख्ती बरतते हुए NHAI ने फास्टैग को लेकर नया रूल लागू ( FasTag New Rule ) कर दिया है। अब विंडस्क्रीन पर जानबूझकर फास्टैग नहीं लगाने वालों से ज्यादा टैक्स वसूल किया जाएगा।

इस संबंध में जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि विंडस्क्रीन पर फास्टैग नहीं लगाने से टोल प्लाजा पर अनावश्यक देरी होती है। इससे कतार में खड़े अन्य वाहनों को परेशानी होती है। इसके मद्देनजर अथॉरिटी ने इस संबंध में नए नियम जारी कर दिए हैं। इसके तहत ऐसे वाहन चालकों से अब दोगुना टोल टैक्स वसूला जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...Amazon Prime Day Sale शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर अपराधी, तैयार किए फर्जी लिंक

फास्टैग जारी करने वाले बैंकों को दिए निर्देश

हाइवे अथॉरिटी ने नए नियम को लेकर फास्टैग ( FasTag ) जारी करने वाले बैंकों कोर भी जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके जरिए फास्टैग प्राप्त करने वाले वाहन चालक इसे विंडस्क्रीन पर अच्छे से चिपकाएं।

नियमों का उल्लंघन करने पर ब्लैकलिस्ट

इतना ही नहीं, अब अगर आप हाइवे पर गाड़ी चलाते समय यदि आप बार-बार फास्टैग नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो आपको ब्लैकलिस्ट में भी डाला जा सकता है। साथ ही NHAI ने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्ती के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया
  • breaking news
  • FASTag on vehicles
  • NHAI
  • फास्टैग
  • Fastag News
  • fastag system
  • फास्टैग सिस्टम
  • Hindi News
  • big breaking news
  • FASTags
  • फास्टैग को ब्लैक लिस्टेड अवैध वसूली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज