फिल्म निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस
Sandeep Kumar | Dec 23, 2024, 21:10 IST
Film producer director Shyam Benegal Photograph: (Film producer director Shyam Benegal)
फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने बेनेगल को याद करते हुए X पर पोस्ट किया कि श्याम बेनेगल वह शख्स थे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में 'न्यू वेव' की शुरुआत की। उन्होंने 'अंकुर', 'मंथन', और कई अन्य अद्भुत फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा की दिशा बदल दी।
भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल का सोमवार को 90 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। 23 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। भारतीय सिनेमा में न्यू वेव का सूत्रपात करने वाले बेनेगल को 18 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे। उनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दी और उनकी कृतियों ने समाज में गहरे प्रभाव छोड़े।
फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने बेनेगल को याद करते हुए X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, श्याम बेनेगल वह शख्स थे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में 'न्यू वेव' की शुरुआत की। उन्होंने 'अंकुर', 'मंथन', और कई अन्य अद्भुत फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा की दिशा बदल दी। उन्होंने शबाना आजमी और स्मिता पाटिल जैसी अभिनेत्रियों को स्टार बनाया। अलविदा मेरे दोस्त और मार्गदर्शक।
बेनेगल ने इस महीने की शुरुआत में अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उन्होंने खुलासा किया कि वह अब भी 2-3 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि हम सभी बूढ़े हो जाते हैं। मैं अपने जन्मदिन को खास तरीके से नहीं मनाता, लेकिन मैंने अपनी टीम के साथ ऑफिस में केक काटा।
श्याम बेनेगल ने न केवल समाज को आइना दिखाने वाली फिल्में बनाईं, बल्कि शबाना आजमी और स्मिता पाटिल जैसी प्रतिभाओं को स्टारडम तक पहुंचाया। उनके निर्देशन में बनी फिल्में भारतीय सिनेमा में वास्तविकता और सादगी का प्रतीक बन गईं। श्याम बेनेगल का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी कृतियां और सिनेमा के प्रति उनकी सोच आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। आप हमेशा याद रहेंगे, श्याम बेनेगल।
शेखर कपूर की श्रद्धांजलि
90वें जन्मदिन पर सक्रियता की झलक
पांच दशक लंबा गौरवमय करियर
श्याम बेनेगल का करियर पांच दशकों से ज्यादा समय तक चला। उन्होंने 1974 में अंकुर से निर्देशन की शुरुआत की। उनकी बाद की फ़िल्में, जैसे निशांत (1975), मंथन (1976), और भूमिका (1977), ने उन्हें एक कुशल निर्देशक के रूप में स्थापित किया। बाद में उन्होंने "मंडी" (1983), "त्रिकाल" (1985), और "सरदारी बेगम" (1996) जैसी समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्में बनाईं। उनकी आखिरी रिलीज "मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन" थी, जो 2023 में रिलीज हुई।
भारतीय सिनेमा को दी नई दिशा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari