बजट 2026 में शराब-सिगरेट के शौकीनों को तगड़ा झटका, कपड़े, जूते और दवाएं समेत ये चीजें सस्ती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अपना 9वां बजट पेश किया है। इस बजट में कई चीजों की कीमतों में बदलाव का ऐलान किया गया है। इसमें शराब की कीमतें भी शामिल हैं।

author-image
Aman Vaishnav
New Update
finance budget 2026 alcohol price hike-2026-02-01-14-07-39
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शराब हुई महंगी

इस बजट में कुछ चीजें महंगी हो गई हैं, तो कुछ सस्ती भी हो गई हैं। शराब और सिगरेट की कीमतें बढ़ जाएंगी। यानी अगर आप शराब और सिगरेट के शौकीन हैं, तो अब आपको इन पर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

वहीं, बीड़ी सस्ती हो जाएगी। तो, कुल मिलाकर, कुछ चीजें महंगी हुई हैं और कुछ सस्ती, इस बार का बजट सबकी जेब पर असर डालेगा।

बजट में क्या सस्ता-क्या महंगा

budget 2026

दवाइयां होंगी सस्ती

बजट 2026-27:इस बार बजट में सरकार ने स्वास्थ्य सेक्टर को प्राथमिकता दी है। डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को सस्ता करने का ऐलान किया गया है। साथ ही इससे इलाज का खर्च भी कम होगा।

बता दें कि कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी। उसके साथ ही साथ 7 गंभीर बीमारियों की दवाईयां भी सस्ती होंगी।

स्मार्टफोन और टैबलेट्स होंगे सस्ते

सरकार ने मेक-इन-इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए देश में बने स्मार्टफोन और टैबलेट्स सस्ते किए हैं। बजट के बाद इन इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतें घट सकती हैं।

इससे एक तरफ घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मदद मिलेगी। वहीं दूसरी ओर ग्राहकों को कम रेट में नई और बेहतर तकनीक मिल पाएगी। साथ ही EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैट्री भी सस्ती होंगी।

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी

बजट में युवाओं और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार खेल के सामानों को सस्ता बनाने पर ध्यान देगी। इसका मतलब है कि क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन जैसे खेलों का सामान अब सस्ता होगा।

चमड़े से बने सामान होंगे सस्ते

बजट के बाद आम लोगों को एक और राहत मिल सकती है। चमड़े से बने सामान सस्ते हो सकते हैं। इसका असर जूते, बैग और दूसरे लेदर प्रोडक्ट्स की कीमतों पर दिखाई दे सकता है।

ये भी सस्ता

  1. बायोगैस मिक्स्ड CNG सस्ती होगी।
  2. माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा।
  3. सोलर से जुड़े सामान भी सस्ते होंगे।
  4. कपड़े भी सस्ते होंगे।
  5. विमानों का ईंधन
  6. विदेश यात्रा

क्या-क्या महंगा हुआ?

1. शराब महंगी हो गई है

2. स्क्रैप और खनिज़ भी महंगे होंगे

3. 'Future Option Trading' भी महंगी होगी

ये खबरें भी पढ़िए...

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 9वें बजट के सभी बड़े ऐलान

एआई करेगा किसानों की मदद, आय को बढ़ाने के लिए बजट में हुए बड़े ऐलान

महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए बजट में क्या खास दिया?

बजट 2026: स्कूलों और कॉलेजों में खुलेंगी कंटेंट क्रिएटर लैब्स, 10 लाख नौकरियों का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शराब बजट बजट 2026-27
Advertisment