देशभर में शादियां करने वाला शख्स फिरोज नियाज पालघर से गिरफ्तार, MP से भी ले गया था दुल्हनियां
Sandeep Kumar | Jul 28, 2024, 21:55 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-28T212927.515
आरोपी फिरोज पहले विधवा महिलाओं को टारगेट करता था। मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती करता था। उनका विश्वास जीतता था और शादी कर लेता था। इसके बाद वह उन्हें धोखा देता था, उससे पैसे लेकर फरार हो जाता था
महाराष्ट्र की पालघर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो देशभर में घूमकर करीब 20 महिलाओं से शादी की और उन्हें धोखा दिया। दरअसल पालघर के नल्ला सोपारा की एक महिला ने शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान फिरोज नियाज शेख के रूप में हुई है, जो विधवा महिलाओं से ऑनलाइन दोस्ती करता था और शादी करके ठगी करता था।
नल्ला सोपारा की महिला का आरोप था कि फिरोज ने उसके साथ एक मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती की थी और बाद में उससे शादी कर ली। अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि उसने अक्टूबर और नवंबर 2023 के बीच फिरोज को 6.5 लाख रुपए दिए, कीमती चीजें दी लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि उसे धोखा दिया जा रहा है।
पालघर पुलिस के वरिष्ठ इंस्पेक्टर विजयसिंह भागल ने पुष्टि की कि इस मामले के संबंध में आईपीसी की धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शेख से लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, चेकबुक और ज्वैलरी सहित कई सामान जब्त किए हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि फिरोज ने उसे धोखे से हासिल किया है।
देशभर में की थी
पुलिस ने जब महिला की शिकायत पर जांच शुरू की तो पता चला कि फिरोज शेख ने एक, दो नहीं बल्कि 20 शादियां कर रखी है। उसने महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत कई अन्य राज्यों में शादी की है और कथित रूप से कई महिलाओं को धोखा दिया है।
पुलिस के मुताबिक, फिरोज पहले खासतौर पर विधवा महिलाओं से मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती करता था। उनका विश्वास जीतता था और शादी कर लेता था। इसके बाद वह उन्हें धोखा देता था, उससे पैसे लेते था और कीमती चीजें हासिल करता था। वह 2015 से इस तरह की धोखेबाजी कर रहा था। हालांकि अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया है।
फरियादी महिला का आरोप
आरोपी से लैपटॉप, मोबाइल जब्त
देशभर में की थी 20 शादियां
2015 से महिलाओं को धोखा दे रहा शख्स
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari