दिल्ली में बीजेपी ने राजस्थान के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर लगाई मुहर, 40 से 50 नेताओं को टिकट, सांसदों के नाम भी शामिल

Rahul Garhwal | Oct 02, 2023, 24:00 IST
Share
दिल्ली में बीजेपी ने राजस्थान के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर लगाई मुहर, 40 से 50 नेताओं को टिकट, सांसदों के नाम भी शामिल
दिल्ली में बीजेपी ने राजस्थान के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर लगाई मुहर, 40 से 50 नेताओं को टिकट, सांसदों के नाम भी शामिल

दिल्ली में बीजेपी ने राजस्थान के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर मुहर लगा दी है। 40 से 50 नेताओं को टिकट दिया गया है। इसमें सांसदों के नाम भी शामिल हैं।

NEW DELHI. दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर मुहर लग गई है। बैठक में 40 से 50 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं। ये लिस्ट कभी भी जारी की जा सकती है। राजस्थान में सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है।

बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद

बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, भूपेंद्र यादव, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया रहाटकर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया और ओम माथुर मौजूद रहे।

राजस्थान के नेताओं ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

राजस्थान के नेताओं ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। यहां पहली लिस्ट के नामों को अंतिम रूप दिया गया। यहां से फाइनल होने वाली पहली लिस्ट को CEC में रखा गया था।

2 दिन से दिल्ली में थे राजस्थान के नेता

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक को लेकर राजस्थान के नेता 2 दिन से दिल्ली में मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नेता प्रतिपक्ष राठौड़ 30 सितंबर को ही दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने अलग-अलग नेताओं के साथ प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की थी। 30 सितंबर को वसुंधरा राजे ने प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी से मुलाकात की थी। इसके बाद सीपी जोशी और प्रहलाद जोशी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को प्रत्याशियों के बारे में बताया था।

ये खबर भी पढ़िए..

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी के करीबी अजय माकन पर बरसाई कृपा, कांग्रेस का कोषाध्यक्ष बनाया

बैठक में 2 सीटों के प्रत्याशियों की हुई चर्चा

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 62 सीटों के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई। इसमें से 40 से 50 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई गई। बीजेपी पहली लिस्ट में A और D कैटेगरी की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। ये वे सीटें हैं जहां पर पार्टी सबसे मजबूत (A) और सबसे कमजोर (D) है। A में 29 और D में 19 सीटें शामिल हैं।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Home Minister Amit Shah
  • गृह मंत्री अमित शाह
  • first list of BJP candidates
  • BJP Central Election Committee meeting
  • बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
  • बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा