सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ से की बंगला खाली करने की मांग, केंद्र को लिखी चिट्ठी

Amresh Kushwaha | Jul 06, 2025, 16:01 IST
Share
former-cji-chandrachud-official-bungalow
former-cji-chandrachud-official-bungalow

सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ से उनका सरकारी बंगला खाली कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। जानिए पूरा मामला।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ (D.Y. Chandrachud) को लेकर एक विवाद सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ से उनका सरकारी आवास खाली कराने का आग्रह किया है। सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने कहा कि चंद्रचूड़ का सरकारी बंगले में रहना नियमों का उल्लंघन (Violation of Rules) है।

ये खबर भी पढ़िए...रिटायरमेंट के छह महीने बाद पूर्व CJI चंद्रचूड़ को बड़ी जिम्मेदारी मिली! जानिए कहां?

बंगला वापस लिए जाने की मांग

सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने केंद्रीय आवास मंत्रालय से आग्रह किया है कि बंगला नंबर 5, कृष्णा मेनन मार्ग को सुप्रीम कोर्ट के हाउस पूल में वापस लिया जाए। यह कदम जस्टिस चंद्रचूड़ के जरिए निर्धारित समय सीमा से अधिक समय तक बंगले में रहने के कारण उठाया गया है। प्रशासन ने यह साफ किया है कि बंगला अब सुप्रीम कोर्ट के कार्यात्मक उपयोग के लिए वापस लिया जाना चाहिए। इसमें और देरी करना ठीक नहीं है।

चंद्रचूड़ के आवास की अनुमति हो चुकी है खत्म

डी.वाई. चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्हें जो सरकारी आवास प्रदान किया गया था, उसकी अनुमति 31 मई 2025 को समाप्त हो गई थी। इसके अलावा, 2022 नियमों के तहत, उन्हें जो छह महीने की अवधि दी गई थी, वह भी 10 मई 2025 को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद, वह अभी भी उस बंगले में रह रहे हैं। इसे सुप्रीम कोर्ट प्रशासन (Supreme Court Administration) नियमों का उल्लंघन मानता है।

ये खबर भी पढ़िए...CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा- फैसलों को लेकर जजों पर भी होता है दबाव

तत्काल लिया जाए बंगला कब्जा- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब और देरी नहीं की जा सकती और बंगला का तत्काल कब्जा लिया जाना आवश्यक है। ताकि सुप्रीम कोर्ट इसे अपने कार्यात्मक उपयोग के लिए पुनः इस्तेमाल कर सके। यह निर्णय कोर्ट के जरिए स्थापित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨

CHIEF JUSTICE | Former Chief Justice | DY Chandrachud | डीवाई चंद्रचूड़ | डी वाई चंद्रचूड़ | चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

Tags:
  • Supreme Court
  • सुप्रीम कोर्ट
  • चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
  • DY Chandrachud
  • डीवाई चंद्रचूड़
  • मुख्य न्यायाधीश
  • CHIEF JUSTICE
  • सरकारी आवास
  • डी वाई चंद्रचूड़
  • Former Chief Justice
  • पूर्व मुख्य न्यायाधीश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब