पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम बोले- तमिलनाडु से अधिक महंगा है पश्चिम बंगाल, जानें उन्होंने ऐसा क्यों कहा
Sourabh Bhatnagar | Sept 14, 2024, 18:18 IST
एक चाय 340 रुपये की!
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कोलकाता एयरपोर्ट पर मिलने वाली चाय की कीमतों पर सवाल उठाया है। उनका मानना है कि तमिलनाडु की तुलना में पश्चिम बंगाल में महंगाई अधिक है।
देश के एयरपोर्ट्स खाने-पीने की चीजों में महंगाई को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हमेशा होती रहती है कि एयरपोर्ट्स पर आखिर खाने-पीने की चीजें इतनी महंगी क्यों मिलती हैं। अब इस चर्चा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) भी कूद गए हैं। पी चिदंबरम ने X पर एक ट्वीट कर एयरपोर्ट पर महंगाई का मुद्दा उठाया है। उनका मानना है कि तमिलनाडु की तुलना में पश्चिम बंगाल (West Bengal) में महंगाई अधिक है।
पूर्व वित्त मंत्री (Ex Finance Minister) पी चिदंबरम ने एयरपोर्ट पर मिलने वाली चाय की कीमतों पर सवाल उठाते हुए X पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, मुझे अभी पता चला है कि कोलकाता एयरपोर्ट पर गर्म पानी और टी बैग से बनने वाली चाय की कीमत 340 रुपए है। उन्होंने रेस्टोरेंट नाम बताते हुए लिखा, यह मामला 'The Coffee Bean and Tea Leaf' रेस्टोरेंट का है। चिदंबरम का ये ट्वीट इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें...महंगाई 15 महीनों के उच्च स्तर पर, मई में 2.61% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े
चिदंबरम ने आगे कहा, कुछ सालों पहले मुझे पता चला था कि गर्म पानी और टी बैग से बनने वाली चाय की कीमत चेन्नई के एयरपोर्ट पर 80 रुपए है। मैंने उस सयम भी इस बारे में ट्वीट किया था। उन्होंने कहा कि उस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मामले को संज्ञान में लेकर सुधारात्मक कदम उठाए थे। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है जैसे पश्चिम बंगाल में तमिलनाडु से ज्यादा महंगाई है। आपको बता दें कि पी चिदंबरम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राज्यसभा में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करते हैं।
पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम इससे पहले भी महंगाई से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाकर अपनी बात रखते आए हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार महंगाई को हल्के में ले रही है। उनका मानना था कि सरकार महंगाई का जो आंकड़ा बता रही है वो असल में सच नहीं है।
एयरपोर्ट पर एक कप चाय की कीमत 340 रुपए: चिदंबरम
ये भी पढ़ें...महंगाई 15 महीनों के उच्च स्तर पर, मई में 2.61% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े
'तमिलनाडु की तुलना में पश्चिम बंगाल में महंगाई अधिक'
I just discovered that Tea made of Hot Water and a Tea Bag costs Rs 340 in Kolkata airport
The restaurant is 'The Coffee Bean and Tea Leaf'
A couple of years ago I found that
'hot water and tea bag' cost Rs 80 in Chennai airport, and I tweeted about it. AAI took note and took…
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) September 13, 2024
महंगाई पर सवाल उठाते आए हैं चिदंबरम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman