Free Wi Fi : नए साल से आसमान में मिलेगा फ्री वाई-फाई, कैसे उठाएं फायदा
Jitendra Shrivastava | Jan 01, 2025, 17:23 IST
air india free wifi
नए साल के मौके पर एयर इंडिया ने यात्रियों को खास तोहफा दिया है। विमानन कंपनी ने फ्लाइट में फ्री वाई-फाई सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। इस सुविधा के तहत अभी आप कुछ चुनिंदा रूट पर वाई-फाई सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।
Air India Wi-Fi: नए साल के मौके पर एयर इंडिया ने यात्रियों को खास तोहफा दिया है। एयरलाइन कंपनी ने फ्लाइट में फ्री वाई-फाई सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। इस सुविधा के तहत अभी आप कुछ चुनिंदा रूट पर वाई-फाई सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। आइये जानते हैं आखिर आसमान में कैसे वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। बता दें नए साल में टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने बुधवार को ये ऐलान किया है। जिसके बाद यह देश की पहली एयरलाइन बन गई है। जिसने इन-फ्लाइट वाई-फाई कनेक्टिविटी को देना शुरू किया है।
एयरलाइन ने बताया है कि वाई-फाई सर्विस लैपटॉप, टैबलेट और एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर फ्री में मिलेगी। इस प्रकार से यात्री एक साथ कई डिवाइस पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। बता दें ये यह सर्विस एयर इंडिया के इंटरनेशनल रूट लंदन, पेरिस, सिंगापुर और न्यूयॉर्क रूट पर पहले से ही दी जा रही है। लेकिन अब इसको डोमेस्टिक रूट पर भी शुरु किया गया है। एयर इंडिया को आशा है दी जा रही सुविधा यात्रियों को पसंद आएगी। एयर इंडिया का प्लान आने वाले समय में सभी विमानों में इस सर्विस को शुरु करना है।
सबसे पहले अपनी डिवाइस पर वाई-फाई एनेबल करें। इसके बाद वाई-फाई सेटिंग पर जाएं। अब इंडिया वाई-फाई नेटवर्क को चुनें। इसके बाद एयर इंडिया पोर्टल पर रीडायरेक्ट होने पर अपना पीएनआर और लास्ट नेम भरें। इसके बाद आप फ्री इंटरनेट एक्सेस का लाभ उठा सकेंगे।
एयर इंडिया ने शुरु की फ्री वाई-फाई सुविधा
एयर इंडिया ऐसी पहली एयरलाइन है जिसने वाई-फाई की सुविधा शुरू की है। एयरलाइन कंपनी ने अपने बयान में बताया है कि फ्लाइट में सवार यात्री 10,000 फीट से ऊपर उड़ान भरते हुए ब्राउजिंग कर पाएंगे। यात्री सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर पाएंगे, साथ में इंटरनेट से जुड़े काम भी कर सकेंगे। इसके अलावा अपने दोस्तों और परिजन चैट भी कर सकेंगे।
किन डिवाइस पर मिलेगी वाई-फाई सर्विस
फ्लाइट में इस प्रकार उपयोग कर सकते हैं वाई-फाई सर्विस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari