हार्दिक के प्यार में नीदरलैंड छोड़ यूपी के गांव पहुंची गैबरीला, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी
Pooja Kumari | Dec 02, 2023, 24:00 IST
हार्दिक के प्यार में नीदरलैंड छोड़ यूपी के गांव पहुंची गैबरीला, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले हार्दिक वर्मा ने नीदरलैंड की गैबरीला से शादी रचाई है। इसके बाद से ही सभी जिलों में इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
FATEHPUR. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले हार्दिक वर्मा ने नीदरलैंड की गैबरीला से शादी रचाई है। इसके बाद से ही सभी जिलों में इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और सात फेरे लिए। शादी से पहले हल्दी, मेंहदी की रस्म भी पूरी की गई। इस दौरान रिश्तेदारों और दोस्तों ने जमकर डांस किया।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात हार्दिक और गैबरीला शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद से दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। शादी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और फिर घर के बड़ों का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर इनके फोटोज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि दतौली गांव के राधेलाल वर्मा का बेटा हार्दिक वर्मा सात साल पहले नौकरी की खोज में नीदरलैंड गया था। वहां जाने के बाद एक दवा कंपनी में हार्दिक की बतौर सुपरवाइजर नौकरी लग गई। वहीं हार्दिक की मुलाकात गैबरीला डूडा से हुई।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों तक हार्दिक और गैबरीला दोस्त के रूप में रहे। फिर एक दिन हार्दिक ने गैबरीला के घर जाकर प्यार का इजहार किया। गैबरीला ने हार्दिक के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद दोनों तीन सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। आखिर में कपल ने शादी करने का निर्णय लिया और भारत आकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। हार्दिक का कहना है कि 3 दिसंबर को पूरा परिवार फतेहपुर से गुजरात के गांधीनगर जाएगा। क्योंकि हमारा पूरा परिवार वहीं रहता है। फतेहपुर में हमारा पुश्तैनी घर है, इसलिए शादी यहां आकर की है। बता दें कि 11 दिसंबर को गुजरात में गैबरीला डूडा के पिता मार्सिन डूडा और मां बर्बरा डूडा के अलावा अन्य परिवार वाले आएंगे। यहां परिवार वालों की मौजूदगी में रिसेप्शन किया जाएगा। साथ ही ये भी बताया कि इसके बाद हम 25 दिसंबर को नीदरलैंड चले जाएंगे और वहां जाने के बाद ईसाई रिवाज से भी शादी करेंगे।
सात साल पहले हुई थी दोस्ती
हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari