Ganesh Chaturthi 2024 : 7 सितंबर को आएंगे बप्पा, जानिए पूजन विधि और गणपति स्थापना के लिए जरूरी बातें

Deeksha Nandini Mehra | Sept 06, 2024, 09:56 IST
Share
ganesh chaturthi 2024
ganesh chaturthi 2024

गणेश चतुर्थी 2024 इस साल 7 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त गणपति की मूर्ति को अपने घर लाकर, पूरे श्रद्धा भाव से उनकी पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Ganesh Chaturthi 2024: इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को है। इस दिन भक्त गणपति की मूर्ति को अपने घर लाते है और उनकी पूरे भक्ति भाव से सेवा करते हैं। गणेश चतुर्थी से 10 दिन तक चलने वाला गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा, जो 17 सितंबर अनंत चतुर्दशी के दिन तक चलेगा। अनंत चतुर्दशी के दिन ही गणपति विसर्जन किया जाता है। आइए जानते हैं गणपति स्थापना के लिए जरूरी बातें और पूजन विधि के साथ शुभ मुहूर्त...

हर लेते हैं भक्तों के सारे कष्ट

हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल की चतुर्थी से देशभर में गणेश चतुर्थी पर्व का शुभारंभ हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश धरती पर आते हैं और अगले 10 दिनों तक अपने भक्तों को सेवा और भक्ति करने का अवसर देते हैं। इसके अलावा वे अपनी विदाई के समय भक्तों के सभी कष्ट अपने साथ ले जाते हैं।

ये खबर पढ़िए... Ganesh Chaturthi 2024 : कब है गणेश चतुर्थी, शुभ मुहूर्त के साथ जानिए इसका इतिहास

गणेश चतुर्थी की स्थापना और पूजन विधि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। उस पर पहले अक्षत रखें और चंदन या लाल रोली से एक स्वस्तिक बनाएं। इसके बाद गणपति जी को स्थापित करें।

इन मंत्र का करें जाप

गणेश जी को स्थापित करते समय 'वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ. निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥' मंत्र का पांच बार जाप करें। अब गणेश जी को गंगाजल से स्नान कराएं। उन्हें वस्त्र, जनेऊ, चंदन, दूर्वा, अक्षत, धूप, दीप, शमी पत्ता, पीले फूल, और फल चढ़ाएं। गणपति जी को सिंदूर चढ़ाएं। उन्हें पांच, सात या 21 मोदक का भोग लगाएं। गणेश जी की आरती करें और मनोकामनाओं के लिए आशीर्वाद मांगें। इसके बाद गणपति को लड्डू के भोग को प्रसाद के रूप में बांट दें।

ये खबर पढ़िए... रायपुर में गणेश उत्सव को लेकर गाइडलाइन जारी, इन नियमों का पालन नहीं किया तो होगा भारी नुकसान

ये हैं गणपति के विशेष मंत्र

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय । लम्बोदराय सकलाय जगद्विताय ।। नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय । गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते ॥ अर्थ : हे विघ्नेश्वर, वर देने वाले, देवताओं को प्रिय, लम्बोदर, कलाओं से परिपूर्ण, जगत का हित करने वाले, गज के समान मुख वाले और वेद तथा यज्ञ से विभूषित पार्वती पुत्र को नमस्कार है। हे गणनाथ! आपको नमस्कार है। अमेयाय च हेरम्ब परशुधारकाय ते । मषक वाहनायैव विश्वेशाय नमो नमः ॥ अर्थ : हे हेरम्ब। आपको किन्हीं प्रमाणों द्वारा मापा नहीं जा सकता, आप परशु धारण करने वाले हैं, आपका वाहन मूषक है। आप विश्वेश्वर को बारम्बार नमस्कार है।
ये खबर पढ़िए... जबलपुर सेंट्रल जेल में कैदी बना रहे इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

गणेश जी को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान गणेश ने चंद्रदेव को श्राप दे दिया था। इसलिए गणपति बप्पा को सफेद रंग के पुष्प, वस्त्र, सफेद जनेऊ या सफेद चंदन नहीं अर्पित करना चाहिए।

गणेश स्थापना के लिए जरूरी बातें

  • गणपति को तुलसी न चढ़ाएं।
  • भगवान श्रीगणेश को फलों में केला अतिप्रिय है।
  • गणेश जी की मूर्ति को पूर्व या ईशान कोण में रखें।
  • पूजा में नीले, काले रंग के कपड़े न पहनें।
  • दूर्वा और मोदक के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।
  • गणपति स्थापना के बाद स्थापित मूर्ति को हिलाएं नहीं और अकेला न छोड़ें।
  • गणेश जी को दूर्वा के सबसे ऊपरी सिरे में तीन या 5 पत्ती होना शुभ होता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Hindi News
  • हिंदी न्यूज़
  • शुभ मुहूर्त
  • Ganesh Chaturthi 2024
  • गणपति स्थापना शुभ मुहूर्त
  • Ganpati Sthapana Shubh Muhurt
  • गणेश चतुर्थी 2024
  • भगवान गणेश के मंत्र
  • गणेश चतुर्थी की पूजन विधि
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती