गैंगस्टर बनेगा दूल्हा और पुलिस बाराती, लेडी डॉन से होगी शादी

BP shrivastava | Mar 10, 2024, 15:49 IST
Share
Thesootr
कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी। इनसेट में उसकी मंगेतर लेडी डॉन अनुराधा चौधरी।

कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी (Gangster Kala Jathedi) जल्द ही दूल्हा बनने वाला है। इसके लिए उसे कस्टडी पैराल (custody parole) मिली है। उसकी शादी लेडी डॉन से होने जा रही है। आप भी जानना चाहेंगे वह कौन है, तो पढ़िए खबर...

NEW DELHI. कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी ( Gangster Kala Jathedi ) जल्द ही दूल्हा बनने वाला है। दिल्ली में लेडी डॉन से उसकी शादी होने वाली है। इसके लिए डॉन को कस्टडी पैरोल मिल गई है। दिल्ली के द्वारका कोर्ट ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला उर्फ काला जठेड़ी को उसकी शादी समारोह करने के लिए कस्टडी पैरोल दे दी है। गैंगस्टर को 12 मार्च को दिल्ली में अपनी शादी और 13 मार्च को सोनीपत हरियाणा में गृह प्रवेश करने के लिए छह घंटे की कस्टडी पैरोल दी गई है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर की बारात में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल होंगे।

दिल्ली के द्वारका में होगी शादी

दिल्ली के द्वारका स्थित बैंक्वेट हॉल में काला जठेड़ी की शादी होगी। 12 मार्च सुबह 10 से 4 बजे तक का पैरोल मिला है। इसके बाद न्यायिक अभिरक्षा वाहिनी दिल्ली पुलिस की यूनिट कस्टडी में लेकर उसे तिहाड़ जेल लेकर आ जाएगी। फिर 13 मार्च को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक का पैरोल मिला है। सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की न्यायिक अभिरक्षा वाहिनी पर होगी।

ये खबर भी पढ़ें... राजनीति की पिच पर कहर बरपाएंगे मोहम्मद समी, ये क्रिकेटर भी आजमा चुके हैं किस्मत

गैंगस्टर आनंदपाल की पूर्व प्रेमिका है लेडी डॉन

जानकारी के मुताबिक, काला जठेड़ी की शादी गैंगस्टर आनंदपाल की पूर्व प्रेमिका अनुराधा चौधरी से हो रही है। काला जठेड़ी के ऊपर 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं और उस पर मकोका भी लगा है। 2020 में हरियाणा पुलिस ने काला जठेड़ी को गिरफ्तार किया था और वहां से फरारी के दौरान उसकी मुलाकात लेडी डॉन अनुराधा से हुई। अनुराधा की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर काला जठेड़ी उस पर फिदा हो गया और उसके साथ ही रहने लगा। इन दोनों की लंबे समय से चल रही मोहब्बत अब शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... पटेल का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी पर हमला, उनके पास ना विजन ना समझ

दिल्ली पुलिस ने 2021 में दोनों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था

2021 में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने काला जठेड़ी और अनुराधा को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद अनुराधा जमानत पर जेल से बाहर आ गई, लेकिन संदीप और काला जठेड़ी जेल में बंद है और अपने जुर्मों की सजा काट रहा है, लेकिन कभी लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा अब एक गृहणी का जीवन जीने जा रही है।

Tags:
  • दिल्ली पुलिस
  • Kala Jathedi
  • Gangster Kala Jathedi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती