आतंकी डल्ला के राइट हैंड गैंगस्टर सुक्खा की कनाडा में गोलियां बरसाकर हत्या, 2017 में भारत से भाग निकला था दुन्नेके

The Sootr | Sept 21, 2023, 24:00 IST
Share
आतंकी डल्ला के राइट हैंड गैंगस्टर सुक्खा की कनाडा में गोलियां बरसाकर हत्या, 2017 में भारत से भाग निकला था दुन्नेके
आतंकी डल्ला के राइट हैंड गैंगस्टर सुक्खा की कनाडा में गोलियां बरसाकर हत्या, 2017 में भारत से भाग निकला था दुन्नेके

मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुन्नेके की कनाडा के विन्निपेग में किसी ने गोली मारकर हत्या करदी है, सुक्खा दुन्नेके 2017 में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर पंजाब से कनाडा भाग गया था

NEW DELHI. मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुन्नेके की कनाडा के विन्निपेग में किसी ने गोली मारकर हत्या करदी है। सुक्खा दुन्नेके 2017 में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर पंजाब से कनाडा भाग गया था। जानकारी के मुताबिक सुक्खा दविंदर बंबीहा गैंग का गैंगस्टर था।

15 राउंड फायरिंग कर हत्या

बता दें कि सुक्खा दुन्नेके पर करीब 15 राउंड फायरिंग हुई है। इस दौरान मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुक्खा कई अपराध कर भारत से भाग गया था। वह पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में देविंदर बंबीहा गिरोह को संचालित करता था। वह खालिस्तान समर्थक संगठनों से जुड़े होने के साथ-साथ जबरन वसूली और सुपारी किलिंग की वारदातों में भी शामिल था। सुक्खा के खिलाफ पंजाब और आसपास के राज्यों में हत्या और अन्य अपराधों के 20 से अधिक मामले दर्ज थे। वह 41 आतंकियों और गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसे एनआईए ने भी जारी किया था।

खालिस्तानी आतंकी का राइट हैंड था सुक्खा

सुक्खा दुन्नेके पंजाब के मोगा के गांव दुन्नेके कलां में रहता था। गैंगस्टर बनने से पहले वह डीसी कार्यालय में काम करता था। वह 2017 में पुलिस की मदद से फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस क्लीयरैंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद कनाडा भाग गया था। उस वक्त उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज थे। कनाडा जाने के बाद उसने भारत में अपने गुर्गों से रंगदारी वसूलना शुरू कर दिया था। कनाडा में वह खालिस्तानी आतंकी गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला से जुड़ गया। वह डल्ला का राइट हैंड माना जाने लगा था। उसने प्रदेश में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली शुरू कर दी थी।

Tags:
  • Gangster Sukha Dunneke shot dead
  • Sukha had fled after making a fake passport in 2017
  • gangster of Davinder Bambiha gang killed
  • gangster of Khalistani terrorist Arsh Dalla dead
  • गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके की गोलियां मारकर हत्या
  • 2017 में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भागा था सुक्खा
  • दविंदर बंबीहा गैंग के गैंगस्टर की हत्या
  • खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के गैंगस्टर की मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा