गौतम अडानी बने देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

हुरुन इंडिया रिच (Hurun India Rich ) 2024 लिस्ट के मुताबिक इस लिस्ट में कुल 1 हजार 5 सौ 39 भारतीयों का नामों को शामिल किया गया है।  इन सभी व्यक्तियों की संपत्ति 1 हजार करोड़ से अधिक है।  

Advertisment
author-image
Sandeep Kumar
एडिट
New Update
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-29T174955.296
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ( Gautam Adani ) भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी ( Industrialist Mukesh Ambani ) को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया है। दरअसल लंबे समय से मुकेश अंबानी  (Mukesh Ambani ) भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए थे, मगर अब जारी हुरुन इंडिया रिच (Hurun India Rich ) 2024 में अडानी ग्रुप ने अंबानी ग्रुप को पीछे छोड़ दिया है। लिस्ट के मुताबिक कुल 1 हजार 5 सौ 39 भारतीयों का नामों को शामिल किया गया है।  इन सभी व्यक्तियों की संपत्ति 1 हजार करोड़ से अधिक है।  

ये खबर भी पढ़िए...मुकेश अंबानी, गौतम अडानी नहीं... ये अरबपति बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति  

जानें अडानी कुल दौलत

हुरुन इंडिया रिच 2024 ( Hurun India Rich 2024 ) की तरफ से जारी की गई लिस्ट के अनुसार 62 साल के गौतम अडानी की संपत्ति 11 लाख 61 हजार 800 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।  वहीं लिस्ट में दूसरे स्थान पर मुकेश अंबानी का नाम है, जिनकी संपत्ति 10 लाख 14 हजार 700 करोड़ रुपए है।  लिस्ट में तीसरे नंबर पर HCL के शिव नाडर (Shiv Nadar ) का नाम है।  उनकी कुल नेट वर्थ 3 लाख 14 हजार 000 करोड़ रुपए है। चौथे स्थान पर साइरस पूनावाला का नाम आता है। उनकी नेट वर्थ 2 लाख 89 हजार 900 करोड़ रुपए है। इस लिस्ट में कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla ) इस सूची में 6 स्थान पर है। इसके बाद क्रमश:  गोपीचंद हिंदुजा, राधाकृष्ण दमानी, अजीम प्रेमजी और नीरज बजाज का नाम है।

ये खबर भी पढ़िए...रिटायरमेंट ले रहे हैं गौतम अडानी! कौन संभालेगा साम्राज्य, जानें इस खबर में...

ADANI

किंग खान भी इस लिस्ट में 

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ( King of Bollywood Shahrukh Khan ) भी पहली बार देश के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने में कामयाब हुए हैं। उनकी संपत्ति 7 हजार 300 करोड़ रुपए के आसपास बताई गई है। उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders ) और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment ) में अपनी हिस्सेदारी के चलते इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।  लिस्ट में शाहरुख के अलावा अमिताभ बच्चन, जूही चावला एंड फैमिली (Juhi Chawla And Family) और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स का नाम भी शामिल है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Gautam adani गौतम अडानी Mukesh Ambani मुकेश अंबानी बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान गौतम अडानी आगे मुकेश अंबानी पीछे Hurun India Rich 2024