इजरायल में किडनैप के बाद जिस लड़की के शव पर बैठकर हमास के आतंकी जश्न मना रहे थे... वो जिंदा है!
Pratibha Rana | Oct 12, 2023, 24:00 IST
इजरायल में किडनैप के बाद जिस लड़की के शव पर बैठकर हमास के आतंकी जश्न मना रहे थे... वो जिंदा है!
इजरायल पर हमला करने के बाद हमास के आतंकी एक म्यूजिक फेस्टिवल में घुस की 260 लोगों को मार दिया था। आतंकियों ने बड़ी संख्या में लोगों को किडनैप किया और साथ ले गए।
TEL AVIV. इजरायल पर हमला करने के बाद हमास के आतंकी एक म्यूजिक फेस्टिवल में घुस की 260 लोगों को मार दिया था। आतंकियों ने बड़ी संख्या में लोगों को किडनैप किया और साथ ले गए। आतंकियों की बर्बरता के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। इसमें हमास के आतंकी एक लड़की के बिना कपड़े के शव के ऊपर बैठकर जश्न मना रहे हैं। वो उसके शरीर पर थूक भी रहे हैं। उसे वाहन में रखकर परेड भी निकाली। अब लड़की मां ने इंटरनेट पर एक वीडियो मैसेज जारी कर अपनी बेटी के जिंदा होने का दावा किया है।
बेटी जीवित है, हमास के एक अस्पताल में भर्ती है...
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की पहचान जर्मनी की टैटू आर्टिस्ट शानी लाउक के नाम से हुई है। पहले सामने आया था कि आतंकियों ने शानी को मार दिया है और उनके शव की परेड निकाली है, लेकिन अब शानी की मां ने दावा किया कि उनकी बेटी जिंदा है, मरी नहीं है। जर्मनी के न्यूज आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार, शानी की मां रिकार्डा ने इंटरनेट पर एक वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें वो बताती हैं कि गजा पट्टी पर रहने वाले उनके एक फैमिली फ्रेंड ने बताया है कि उनकी बेटी जीवित है। वो हमास के एक अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद उन्होंने जर्मनी की सरकार से अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।
जर्मनी सरकार से लगाई गुहार, बेटी को बचा लो
लड़की की मां वीडियो में यह कह रही है कि 'हमें जानकारी मिली है कि वो जिंदा है लेकिन सिर पर गहरी चोट आई है और गंभीर हालत में है। हर एक मिनट मुश्किल है और हम जर्मनी की सरकार से तुरंत कुछ करने की मांग करते हैं। अधिकार क्षेत्र के सवाल पर बहस नहीं करनी चाहिए। शानी को गजा पट्टी से बाहर निकालने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी होगी।
बेटी का क्रेडिट कार्ड गजा में इस्तेमाल
लड़की की मां आगे कहती हैं, 'यह जर्मनी, पूरे देश से मेरी अपील है कि वो मेरी शानी को स्वस्थ घर वापस लाने में मेरी मदद करें।’ जिस जानकार ने परिवार को ये जानकारी दी है, उसका कहना है कि उसे भी शानी से मिलने के लिए अस्पताल में जाने नहीं दिया जा रहा। शानी के परिवार ने हालिया इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बैंक से जानकारी मिली है कि उनकी बेटी का क्रेडिट कार्ड गाजा में इस्तेमाल किया गया है। इससे पता चलता है कि किसी ने उसका सामान भी लूट लिया है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari