भगवान ऐसा बेटा किसी को न दे..बाप को घर से भगाने वाले ने अब पत्नी को भी घर से निकाला, रातभर घर के बाहर बैठी रही इस सिरफिरे की पत्नी
Pratibha Rana | Nov 14, 2023, 24:00 IST
भगवान ऐसा बेटा किसी को न दे..बाप को घर से भगाने वाले ने अब पत्नी को भी घर से निकाला, रातभर घर के बाहर बैठी रही इस सिरफिरे की पत्नी
भारत के अरबपति कारोबारी और रेमंड टेक्सटाइल के मालिक गौतम सिंघानिया ने अपनी पत्नी नवाज मोदी से अलग होने का फैसला लिया है
BHOPAL. रेमंड एक ऐसा नाम जो हर किसी ने सुना होगा... किसी के घर में कोई छोटा फंक्शन हो या फिर शादी हो, रेमंड काफी अहम भूमिका निभाता था। जब तक दूल्हे को शादी में रेमेंड का सूट न मिले, फंक्शन पूरा नहीं होता था। सूट मतलब रेमंड होता था। कभी ब्रिटेन से अकेले प्लेन उड़ाकर भारत आने वाले और देश के बड़े अमीरों में शुमार विजयपत सिंघानियाआज किराए के घर में रहने के लिए मजबूर है। जिस विजयपत सिंघानिया ने रेमंड को घर-घर तक पहुंचाया, उसे खुद घर से बेघर होना पड़ा। दरअसल टेक्सटाइल्स किंग और रेमंड के एमडी गौतम सिंघानिया ने पहले तो अपने पिता से घर, व्यवसाय, पैसा सब कुछ छीन लिया था, अब उन्होंने अपनी पत्नी से शादी के 32 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है।
![Screenshot 2023-11-14 121504.png]()
2015 में विजयपत सिंघानिया ने कंपनी का नियंत्रण और अपने सारे शेयर बेटे गौतम सिंघानिया को दे दिए। पिता के पास आज न घर-न गाड़ी, पाई-पाई को मोहताज हैं, वे किराए के मकान में रहते हैं। यहां तक की उनकी गाड़ी और ड्राइवर भी छीन लिए गए हैं। उनकी बस ये ही गलती थी कि उन्होंने अपनी पूरी 12000 करोड़ की संपत्ति खुशी से बेटे के नाम कर दी। उसके बाद कलयुगी बेटे ने अपना असली रंग दिखाया। अब उसी कलयुगी बेटे ने अपनी 32 साल से रही पत्नी नवाज मोदी से एक झटके में नाता तोड़ दिया। वह घर के गेट पर वॉकिंग स्टिक के साथ बैठने को मजबूर कर दिया। नवाज दो बेटियों की मां भी हैं।
![Screenshot 2023-11-14 115749.png]()
दरअसल गौतम सिंघानिया ने X पर पोस्ट कर लिखा कि यह दीवाली पहले जैसी नहीं होने वाली है। एक जोड़े के रूप में 32 साल साथ रहने, माता-पिता के रूप में बढ़ने और हमेशा एक-दूसरे के लिए ताकत का स्रोत बनने के हमने प्रतिबद्धता, संकल्प, विश्वास के साथ यात्रा की है। हमारे जीवन में दो सबसे खूबसूरत एडिशन आए। यह मेरा विश्वास है कि नवाज और मैं यहां से अलग-अलग रास्ते अपनाएंगे। मैं उनसे अलग हो रहा हूं, जबकि हम वह करते रहेंगे जो हमारे दो अनमोल हीरे निहारिका और निसा के लिए सबसे अच्छा होगा। उनके परिवार के इर्द-गिर्द बहुत सारी अफवाहें और गपशप चल रही है।
गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी दोनों ने 1999 में लव मैरिज की थी। नवाज पारसी परिवार से हैं। दोनों ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। उनके परिवार वाले इस शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। अब उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है।
गौतम सिंघानिया का जन्म 9 सिंतबर 1965 को हुआ था। उनके पिता विजयपत सिंघानिया ने रेमंड समूह की स्थापना की थी। 1990 में गौतम रेमंड ग्रुप के डायरेक्टर बन गए थे। एक जमाना था जब रेमंड ग्रुप के मालिक रहे विजयपत सिंघानिया शानदार जेके हाउस में रहते थे, आज वो मुंबई की सोसायटी में किराए के मकान में रह रहे हैं। बता दें, गौतम का इससे पहले अपने पिता से भी संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। गौतम सिंघानिया की अपने पिता विजयपत सिंघानिया से लंबे समय से कलह चल रही थी। उनका ये विवाद एक फ्लैट को लेकर के शुरू हुआ था और जो बाद में कोर्ट तक पहुंच गया था। बात यहां तक पहुंच गई थी गौतम ने अपने पिता को घर से निकाल दिया था।
![Screenshot 2023-11-14 115805.png]()
दुनियाभर में अपने कपड़ों की वजह से अलग पहचान रखने वाली रेमंड कंपनी 1925 में बनी थी। इसका पहला रिटेल शो-रूम 1958 में मुंबई में खुला था। कपड़ों के अलावा कंपनी टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग और एविएशन के क्षेत्र में भी काम कर रही थी। विजयपत सिंघानिया ने 1980 में रेमंड कंपनी की कमान संभाली। 1986 में सिंघानिया ने रेमंड का प्रीमियम ब्रांड पार्क एवेन्यु लॉन्च किया।
![Screenshot 2023-11-14 115719.png]()
विजयपत सिंघानिया को हवाई जहाज से लेकर हेलिकॉप्टर तक का शौक था। उनके पास 5000 घंटो का फ्लाइंग एक्सपीरियंस है। 67 साल की उम्र में उन्होंने हॉट एयर बैलून में दुनिया में सबसे ऊंची उड़ान भरने का भी रेकॉर्ड बना लिया। लेकिन बेटे को संपत्ति सौंपने के बाद उन्हें किराए के मकान में शिफ्ट होना पड़ा। बेटे ने कार और ड्राइवर की सुविधा भी छीन ली।
![vijaypat-singhaniya_1502445486.avif.jpg]()
Screenshot 2023-11-14 121504.png
.....फिर कलयुगी बेटे ने अपना असली रंग दिखाया
Screenshot 2023-11-14 115749.png
यह दीवाली पहले जैसी…
अलग कल्चर होने की वजह से आई थी दिक्कतें
पिता-बेटे के थे खराब रिश्ते
Screenshot 2023-11-14 115805.png
....और अब बेटे गौतम ने बेसहारा छोड़ दिया
Screenshot 2023-11-14 115719.png
कभी खुद जहाज उड़ाते थे, आज किराए के मकान में दिन बिता रहे
vijaypat-singhaniya_1502445486.avif.jpg
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari