अंतरिम बजट से पहले GST से आई खुशखबरी, 1 महीने में मोदी सरकार ने बटोरे करोड़ों, जानें जनवरी में कितना हुआ कलेक्शन
Pratibha Rana | Feb 01, 2024, 09:59 IST
अंतरिम बजट से पहले GST से आई खुशखबरी, 1 महीने में मोदी सरकार ने बटोरे करोड़ों, जानें जनवरी में कितना हुआ कलेक्शन
आज यानी 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2024 का अंतरिम बजट पेश होने वाला है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज कई सेक्टर्स के लिए ऐलान कर सकती है।
BHOPAL. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे अंतरिम बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी 2024 को अपना छठा और पहला अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं। बजट पेश होने से पहले केंद्र सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल वित्त मंत्रालय ने जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें साल दर साल के दौरान 10 फीसदी की उछाल आया है।
जनवरी 2024 में
जानकारी के अनुसार वित्त मंत्रालय ने जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2024 में सकल जीएसटी कलेक्शन 10 फीसदी बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपए रहा है। यह पिछले साल जनवरी (2023) में 1,55,922 करोड़ रुपए था। यह लगातार 12वां महीना है जब जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है। सरकार ने जनवरी 2024 में छप्परफाड़ गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) कलेक्शन किया है।
GST कलेक्शन में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। पिछले साल जनवरी में 1,55,922 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। इस तरह पिछले साल के मुकाबले कुल बढ़ोतरी 10.4 फीसदी है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
अप्रैल 2023-जनवरी 2024 की अवधि के दौरान, संचयी सकल जीएसटी कलेक्शन में साल-दर-साल 11.6% की वृद्धि देखी गई। यह 16.69 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जबकि पिछली समान अवधि अप्रैल 2022-जनवरी 2023 में 14.96 लाख करोड़ रुपए थे।
दिसंबर, 2023 के महीने में जीएसटी कलेक्शन 1,64,882 करोड़ रुपए था। इसमें से सीजीएसटी 30,443 करोड़ रुपए है। एसजीएसटी 37,935 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 84,255 करोड़ रुपए और उपकर 12,249 करोड़ रुपए है। यह इस वर्ष का अब तक सातवां महीना है जिसमें कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपए से अधिक है।
एसटी कलेक्शन (GST Collection) का मतलब है वस्तु एवं सेवा कर (GST) के रूप में एकत्रित राजस्व। जीएसटी एक एकल कर है जो भारत में 2017 से लागू है। यह कर सभी प्रकार की वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया जाता है।
भारत में, जीएसटी कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। 2022-23 में, कुल जीएसटी कलेक्शन 17.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। यह पिछले वर्ष की तुलना में 15% अधिक है।
जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि का मुख्य कारण भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था है। साथ ही, जीएसटी एक एकल कर होने के कारण, यह कर प्रशासन को सरल बनाता है और कर चोरी को कम करने में मदद करता है।
जनवरी 2024 में छप्परफाड़ GST कलेक्शन
वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी
जनवरी 2024 में जीएसटी कलेक्शन
- सीजीएसटी- ₹31,844 करोड़
- एसजीएसटी- ₹39,476 करोड़
- आईजीएसटी- ₹89,989 करोड़
- सेस- ₹10,701 करोड़
अब जानिए ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन
दिसंबर में इतना था कलेक्शन
एसटी कलेक्शन क्या होता है?
जीएसटी कलेक्शन दो तरीकों से किया जाता है:
- सीजीएसटी (Central Goods and Services Tax): सीजीएसटी केंद्र सरकार द्वारा एकत्र किया जाता है। यह कर सभी वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया जाता है, चाहे वह राज्य के भीतर हो या राज्यों के बीच हो।
- एसजीएसटी (State Goods and Services Tax): एसजीएसटी राज्य सरकारों द्वारा एकत्र किया जाता है। यह कर सभी वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया जाता है, जो केवल उस राज्य में होती है।
भारत में, जीएसटी कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। 2022-23 में, कुल जीएसटी कलेक्शन 17.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। यह पिछले वर्ष की तुलना में 15% अधिक है।
जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि का मुख्य कारण भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था है। साथ ही, जीएसटी एक एकल कर होने के कारण, यह कर प्रशासन को सरल बनाता है और कर चोरी को कम करने में मदद करता है।
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj