देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, केंद्र सरकार ने अफवाहों पर लगाया पूर्ण विराम
Anjali Dwivedi | Mar 27, 2026, 17:28 IST
india government no lockdown
केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बीच लॉकडाउन की अफवाहों को खारिज किया है। राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेंगे।
News In Short
- केंद्र सरकार ने शुक्रवार 27 मार्च को स्पष्ट किया कि पश्चिम एशिया संकट की वजह से देश में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा।
- राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल कमेटी गठित की गई है, जिसमें अमित शाह और निर्मला सीतारमण शामिल हैं।
- पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ईंधन की कमी की खबरों को बेबुनियाद बताते हुए पैनिक न होने की सलाह दी है।
- प्रधानमंत्री आज शाम सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर मौजूदा वैश्विक स्थिति पर चर्चा करेंगे।
- सरकार ने स्पष्ट किया है कि 2020 जैसी स्थिति नहीं है और पूरी स्थिति की टॉप लेवल पर मॉनिटरिंग हो रही है।
News In Detail
मंत्रियों ने अफवाहों पर लगाया विराम
वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्षी नेताओं के बयानों पर हैरानी जताते हुए भरोसा दिलाया कि कोविड जैसा कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा और ईंधन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने क्या कहा
पीएम ने अपनी पूरी टीम को काम पर लगाया है ताकि आम जनता को कोई तकलीफ न हो। ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पीएम की सराहना की, कहा कि इतने बड़े संकट में सरकार ने सही कदम उठाए हैं। सरकार के हर फैसले में विपक्षी दल साथ देंगे।
पीएम के बयान से शुरू हुई थी चर्चा
आज शाम प्रधानमंत्री सभी मुख्यमंत्रियों के साथ इस मुद्दे पर संवाद भी करने वाले हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे लेकर साफ कहा कि अफवाह फैलाना और डर का माहौल बनाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।
पीएम मोदी ने 24 मार्च को संसद में क्या कहा था
युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके है, अब हमें फिर से उसी तरह तैयार रहने की आवश्यकता है। धीरज के साथ, संयम के साथ, शांत मन से हमें हर चुनौती का मुकाबला करना है।
हाई-लेवल कमेटी का गठन
विपक्ष के हमले और वैश्विक चेतावनी
वहीं, वैश्विक स्तर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी चेतावनी दी थी कि इस युद्ध के परिणाम कोविड महामारी जितने गंभीर हो सकते हैं, जिसका सटीक अनुमान लगाना फिलहाल मुश्किल है।
ये खबरें भी पढ़ें....
क्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी की बातों ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें, सरकार ने दिया जवाब
मिडिल ईस्ट युद्ध के संकट को लेकर पीएम मोदी बोले-हालात बदल रहे हैं, संकट बढ़ रहा है, हमें तैयार रहना होगा
देश दुनिया न्यूज: ईरान-इजराइल वॉर का एमपी पर असर, नर्मदापुरम में अटका करोड़ों का माल, किसान परेशान
20 साल से MBBS की पढ़ाई कर रहे छात्र को कोर्ट से मिली राहत, फिर किस्मत ने दे दिया धोखा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari