आप के साथ कोई फ्रॉड न हो तो हो जाएं सतर्क, साइबर फ्रॉड को लेकर सरकार सख्त, जानिए क्यों किए 55 लाख SIM बंद
Jitendra Shrivastava | Dec 18, 2023, 24:00 IST
आप के साथ कोई फ्रॉड न हो तो हो जाएं सतर्क, साइबर फ्रॉड को लेकर सरकार सख्त, जानिए क्यों किए 55 लाख SIM बंद
संचार साथी पोर्टल के माध्यम से अवैध सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी पर रोक लगाना है।
NEW DELHI. धोखाधड़ी वाले मोबाइल फोन कनेक्शनों पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत सरकार ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करने वाले 5.5 मिलियन फोन नंबरों को बंद कर दिया है। यह संचार साथी पोर्टल के माध्यम से शुरू किए गए एक राष्ट्रव्यापी सत्यापन अभियान की वजह से किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य अवैध सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी पर रोक लगाना है। संसद में संचार मंत्री देवुसिंह चौहान ने इस अभियान की सफलता की घोषणा कि जिसमें बताया गया कि वेरिफिकेशन में जाली दस्तावेजों का पता चलने के बाद 55.52 लाख (5.5 मिलियन) कनेक्शन इनएक्टिव कर दिए गए थे।
70 हजार से ज्यादा एजेंट थे शामिल
सरकार ने बताया कि 70 हजार से ज्यादा सिम एजेंट इन मोबाइल कनेक्शन को बेचने में शामिल थे। उन्हें भी ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और 1890 पॉइंट ऑफ सेल (POS) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 1,31,961 मोबाइल हैंडसेंट्स भी इसमें शामिल पाए गए हैं। साइबर क्राइम/फाइनेंशियल फ्रॉड्स को देखते हुए इन सभी मोबाइल हैंडसेट्स को भी ब्लॉक कर दिया गया है।
क्या है ASTR सिस्टम
ASTR एक सिस्टम है जो TSPs के द्वारा मिलने वाली जानकारी के आधार पर डुप्लीकेट सिम कार्ड रजिस्ट्रेशन की पहचान करता है। साथ ही ये भी पता लगाता है कि एक व्यक्ति के आधार पर कितने सिम कार्ड जारी किए गए हैं। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाती है। ‘संचार साथी’ पोर्टल नागरिकों को संदिग्ध मोबाइल गतिविधि की रिपोर्ट के लिए सशक्त भी बनाता है। यहां पर हर यूजर की जानकारी उपलब्ध होती है। इसकी मदद से ही सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर भी नियंत्रण किया जाता है।
Sanchar Sathi पोर्ट्ल पर कर सकते हैं रिपोर्ट
Sanchar Sathi पोर्ट्ल को लोगों की सहूलियत के लिए तैयार किया है। इसकी मदद से चोरी या गुम हुए स्मार्टफोन को आसानी से खोजा जा सकेगा। फोन गुम या चोरी होने पर इस पोर्टल पर तुरंत रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके बाद आपका फोन ब्लॉक हो जाएगा, ताकि आपके फोन से जरूरी डिटेल्स लीक ना हो और उस फोन का कोई गलत तरीके इस्तेमाल ना करें। अगर चोर आपकी सिम निकालकर उस फोन में दूसरी सिम भी डालता है, तो वह भी ब्लॉक हो जाएगी। इतना नहीं कोई और व्यक्ति तो आपके डॉक्यूमेंट पर सिम नहीं चल रहा है, ये भी संचार साथी पोर्टल से चेक कर सकते हैं।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari