मनु भाकर समेत 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

Ravi Singh | Jan 02, 2025, 15:46 IST
Share
Government of India Khel Ratna Award Manu Bhake
Government of India Khel Ratna Award Manu Bhake Photograph: (the sootr )

भारत सरकार ने मनु भाकर और डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। वहीं, 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है।

Khel Ratna Award : ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को काफी हंगामे के बाद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले जब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामों की घोषणा की गई थी, तो उसमें मनु भाकर का नाम शामिल नहीं था। इस पर मनु भाकर के पिता ने भी निराशा जताई थी। इसके बाद मनु भाकर को खेल रत्न देने की घोषणा की गई है।

अन्य खिलाड़ियों को भी मिलेगा खेल रत्न

मनु भाकर के अलावा तीन अन्य खिलाड़ियों को भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मनु भाकर के साथ हाल ही में शतरंज में विश्व चैंपियन बने डी गुकेश को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को भी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार न मिलने से नाखुश थीं मनु

खेल मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 32 खिलाड़ियों का चयन किया है। इसमें 17 पैरा एथलीट भी शामिल हैं। दरअसल, 2024 पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर खेल रत्न पुरस्कार न मिलने से नाखुश थीं। मनु भाकर ने दावा किया था कि उन्होंने पुरस्कार के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर अपना नाम भेजा था, फिर भी 30 नामों की शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाईं।

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने आज (2 जनवरी) राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की। पुरस्कार विजेता 17 जनवरी, 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति से अपने पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

क्रिकेटर बनाना चाहिए था मनु को

इस विवाद के बीच मनु भाकर के पिता ने भी निराशा जताई थी। उन्होंने कहा था कि एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी मनु इस बात से निराश हैं कि देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। दरअसल, उनके पिता ने कहा है कि उन्हें उसे शूटिंग जैसे खेल में डालने का अफसोस है। इसके बजाय उन्हें उसे क्रिकेटर बनाना चाहिए था।

डबल मेडल पेरिस ओलिंपिक में

मनु भाकर ने अगस्त-सितंबर में आयोजित पेरिस ओलंपिक खेलों में दोहरा ओलंपिक पदक जीता। वह 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित युगल में तीसरे स्थान पर रहीं। उनके दो पदकों के साथ भारत ने पेरिस ओलंपिक में कुल 6 पदक जीते।

राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड

भारत में खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। जिसमें खिलाड़ियों, कोचों या संगठनों को उनकी उपलब्धियों और भारतीय खेलों के विकास में योगदान के लिए छह अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मनु भाकर
  • खेल रत्न
  • Manu Bhaker
  • शूटर मनु भाकर
  • हरमनप्रीत सिंह
  • डी गुकेश
  • Domaraju Gukesh
  • Khel Ratna Award
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा