एक ही दिन में दो आईएएस जबरन रिटायर, गंभीर आरोपों के चलते सरकार का बड़ा फैसला, ब्यूरोक्रेसी में हलचल
Oct 02, 2026, 08:35 IST
गुजरात सरकार ने दो आईएएस अफसरों की सेवा सामाप्त की।
गुजरात सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के खिलाफ बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने आईएएस के. राजेश और गौरव दहिया को अनिवार्य रूप से रिटायर कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से दोनों अधिकारियों के रिटायरमेंट के आदेश जारी किए गए हैं। के. राजेश लंबे समय से निलंबित चल रहे थे। वहीं गौरव दहिया वर्तमान में एडिशनल डेवलपमेंट कमिश्नर के पद पर काम कर रहे थे।
आईएएस के. राजेश पर भ्रष्टाचार का मामला
इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। वह काफी समय से सस्पेंशन पर चल रहे थे। अब गुजरात सरकार ने उनकी सेवा जारी रखने के बजाय अनिवार्य रिटायरमेंट देने का फैसला किया है।
के. राजेश मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।
आईएएस गौरव दहिया भी किए गए रिटायर
गौरव दहिया ने पहले नेशनल हेल्थ मिशन यानी NHM में भी जिम्मेदारी संभाली थी। इसी दौरान वह कई विवादों में आए थे।
सरकार ने अब उनके खिलाफ भी सेवा से अनिवार्य रिटायरमेंट की कार्रवाई की है।
दूसरी शादी के विवाद में आए थे दहिया
महिला का आरोप था कि गौरव दहिया ने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना उससे दूसरी शादी की थी। महिला के मुताबिक दोनों ने 28 फरवरी 2018 को तिरुपति में शादी की थी।
महिला ने यह भी दावा किया था कि दोनों की एक बेटी है। उसने दहिया पर धोखाधड़ी और प्रताड़ना के आरोप भी लगाए थे।
गौरव दहिया ने इन आरोपों से इनकार किया था। उनका कहना था कि वह महिला के साथ रिलेशनशिप में जरूर थे, लेकिन महिला के लगाए दूसरे आरोप सही नहीं हैं।
जांच के बाद हुए थे निलंबित
लंबे समय बाद वर्ष 2023 में सरकार ने उन्हें दोबारा सेवा में बहाल किया था। इसके बाद उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारी भी दी गई।
अब सरकार ने एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें अनिवार्य रिटायरमेंट दे दिया है।
प्रशासनिक महकमे में बढ़ी चर्चा
के. राजेश पहले से निलंबित थे। वहीं गौरव दहिया सेवा में सक्रिय थे। ऐसे में दोनों अधिकारियों के खिलाफ एक साथ हुई कार्रवाई को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है।
सरकार के फैसले के बाद दोनों अधिकारियों की सेवा अब निर्धारित समय से पहले समाप्त हो गई है।
- आईएएस के. राजेश के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला कब शुरू हुआ था?
आईएएस के. राजेश के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला 2011 में शुरू हुआ था, जब वह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी बने थे। - आईएएस गौरव दहिया को अनिवार्य रिटायरमेंट क्यों दिया गया?
आईएएस गौरव दहिया को अनिवार्य रिटायरमेंट इसलिए दिया गया क्योंकि उनके खिलाफ कई विवाद थे, जिसमें एक निजी विवाद भी शामिल था, जिसमें उन पर धोखाधड़ी और प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। - गुजरात सरकार ने एक ही दिन में दो आईएएस अधिकारियों को क्यों रिटायर किया?
गुजरात सरकार ने एक ही दिन में दो आईएएस अधिकारियों, के. राजेश और गौरव दहिया, को अनिवार्य रिटायरमेंट दिया, जिससे प्रशासनिक तंत्र में हलचल बढ़ गई है। के. राजेश पहले ही निलंबित थे और गौरव दहिया विवादों के कारण चर्चा में थे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम, गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और माउथ ऑर्गन सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
By Aman Vaishnav
पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, 1.5 करोड़ का विवाद आया सामने, उधर केयरटेकर ने घर ब्लास्ट की रची थी साजिश
By Aman Vaishnav
एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से विदा हो रहा मानसून, रात के तापमान में आई गिरावट, शुरू हुई गुलाबी ठंड की आहट
By Aman Vaishnav
एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से विदा हो रहा मानसून, रात के तापमान में आई गिरावट, शुरू हुई गुलाबी ठंड की आहट
By Aman Vaishnav
एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से विदा हो रहा मानसून, रात के तापमान में आई गिरावट, शुरू हुई गुलाबी ठंड की आहट
By Aman Vaishnav
बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?
By Ramanand Tiwari
अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा
By Ramanand Tiwari