मेजर की स्पीच और देशसेवा का जज्बा, मिलिए 2016 बैच के आईएएस गौरव बेनल से

Abhilasha Saksena Chakraborty | Jan 28, 2026, 11:26 IST
Share
IAS Gaurav Benal
IAS Gaurav Benal

ईमानदारी, संवेदनशीलता और दृढ़ निर्णयों से पहचाने जाने वाले आईएएस गौरव बेनल ने IIT रुड़की से लेकर UPSC 2015 में AIR 249 हासिल कर प्रशासनिक सेवा में अपनी अलग छाप बनाई। गौरव अपने शांत नेतृत्व व सूझ-बूझ भरे फैसलों के लिए जाने जाते हैं।

ईमानदार कार्यशैली और विनम्र व्यक्तित्व से अलग पहचान बनाने वाले आईएएस गौरव बेनल 2016 बैच के अधिकारी हैं। अपनी लगन और आत्मविश्वास के दम पर प्रशासनिक सेवा में उन्होंने उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है। मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी गौरव ने 2015 की यूपीएससी परीक्षा में 249वीं रैंक प्राप्त की थी।

IIT रुड़की और फिर सिविल सेवा का सफर

गौरव की स्कूली शिक्षा उज्जैन, इंदौर और खरगोन के कई स्कूलों में हुई। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 में पढ़ते समय केंद्रीय विद्यालय उज्जैन में एक अविस्मरणीय घटना हुई। स्कूल के प्राचार्य के बेटे, जो उस समय आर्मी में मेजर थे, वो स्कूल में प्रेरणादायक भाषण देने आए। यह भाषण गौरव के जीवन में ऐसा मोड़ था, जिसने उन्हें पहली बार वर्दी और देशसेवा की तरफ आकर्षित किया।

समय के साथ यह प्रेरणा आर्मी से आगे बढ़कर एयरफोर्स की दिशा में चली गई। लेकिन, अंत में उन्होंने तय किया कि उन्हें आईएएस बनना है और पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे। आईआईटी की तैयाई की, अच्छी रैंक आयी और आईआईटी रुड़की में प्रवेश मिल गया।

ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद गौरव ने निर्णय किया कि उनका असली मार्गदर्शन देश की प्रशासनिक सेवा में है। उन्होंने तय किया कि वे ऐसे पद में काम करना चाहते हैं जहां देश के लिए वास्तविक, ठोस योगदान दे सकें।

दिल्ली में UPSC की तैयारी के लिए परिवार ने पूरा समर्थन दिया।IAS Gaurav Benal बताते हैं घर से मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं था। माता-पिता ने कहा जो मन कहे वही करो। बस पूरे दिल से करो।

IAS-Gaurav-Benal
IAS-Gaurav-Benal


ये भी पढ़ें: निर्णयों में दृढ़ता, लेकिन व्यवहार में संवेदना है आईएएस तन्वी सुंदरियाल की पहचान

सही वैकल्पिक विषय का चयन करें

UPSC में वैकल्पिक विषय चुनने को लेकर पहले वे असमंजस में थे, लेकिन प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बढ़ती रुचि के चलते उन्होंने लोक प्रशासन को चुना। NCERT पुस्तकों से मजबूत नींव बनाकर उन्होंने तैयारी शुरू की।

मॉक टेस्ट से नहीं मिला ज्यादा फायदा

कई लोग सोचते हैं कि यूपीएससी के इंटरव्यू के लिये मॉक इंटरव्यू से बहुत फायदा मिलता है, लेकिन IAS Gaurav Benal ऐसा नहीं सोचते। वे मानते हैं कि मॉक इंटरव्यू वास्तविक इंटरव्यू का पूर्ण विकल्प नहीं होते।

वो कहते हैं कि UPSC का इंटरव्यू आपकी संपूर्ण पर्सनैलिटी का आकलन है। यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आता तो विनम्रता से मना कर देना ही सही तरीका है।

ये भी पढ़ें: नया साल लाएगा पदोन्नति का तोहफा, 59 IAS और 42 IPS अधिकारियों की बढ़ जाएगी पावर

बैकअप प्लान है जरूरी

गौरव बताते हैं कि UPSC की परीक्षा चुनौतीपूर्ण है। इसमें बैकअप प्लान रखना अत्यंत जरूरी है।अपने अनुभव को याद करते हुए वे मुस्कुराते हुए कहते हैं कि जिस दिन मेरा रिजल्ट आया, उसी सुबह मैं बैंक पीओ का फॉर्म डाउनलोड कर रहा था। तभी दोस्त ने फोन करके बताया कि तुम चयनित हो गए हो। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था। दो-तीन बार अपना नाम चेक किया।

गौरव बेनल 2016 में मशहूर आईएएस अधिकारी टीना डाबी और अतहर आमिर खान के साथ LBSNAA, मसूरी में ट्रेनिंग पूरी की।

स्ट्रेस से रहें दूर

गौरव कहते हैं कि तैयारी के दौरान कई क्षण ऐसे थे जब असफलता का डर सताता था, लेकिन हर बार वे खुद को पढ़ाई में लगा देते ताकि मन विचलित न हो। तनाव ज्यादा हो तो थोड़ा ब्रेक लें, परिवार और दोस्तों से बात करें। साथ में कुछ ना कुछ रुचि का काम करते रहें।

cfe9198a-76a
cfe9198a-76a

वो काम करें जो आपको संतुष्टि दें

गौरव कहते हैं कई बार लोग दूसरों को देखकर कोई भी काम करना शुरू कर देते हैं। लेकिन, यह लंबे समय तक आपको संतुष्टि और खुशी नहीं दे सकता। इसलिए पहले तय करें कि आप क्या रोल निभाना चाहते हैं। देश सेवा के भी कई तरीके हैं, जो आपको खुशी दे वो फील्ड चुनें।

अंतिम समय पढ़ने से बचें

गौरव कहते हैं यह परीक्षा लगातार तैयारी और निरंतरता मांगती है। साल भर इस तरह से तैयारी करें कि आपको अंतिम समय में पढ़ने की जरूरत ही नहीं पढ़ें। रिलैक्स्ड रहें, अच्छी नींद लें और आराम से पेपर दें। इससे आपका परफॉरमेंस अच्छा रहेगा। इसके लिए पहले ही छोटे-छोटे नोट्स तैयार करके रहें और लगातार उन्हें पढ़ते रहें।

ये भी पढ़ें: IIT में असफल हुए, UPSC में चमके: जानें देवास कलेक्टर आईएएस ऋतुराज सिंह की सफलता का सफर

फर्जी कॉल करने वालों को कराया गिरफ्तार

कुछ समय पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय में यह शिकायत दर्ज कराई गई कि सिंगरौली कलेक्टर गौरव बेनल के सरकारी फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने मुख्य सचिव बनकर कॉल किया। कॉल के माध्यम से उसने DMF (जिला खनिज प्रतिष्ठान) फंड से जुड़े कार्य कराने का दबाव डाला। अपनी सूझ-बूझ से तुरंत कलेक्टर ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करवा दिया।

योगा टीचर हैं पत्नी

गौरव की पत्नी ममता, एक लोकप्रिय योगा इंस्ट्रक्टर हैं। वे ऑनलाइन योग कक्षाएँ चलाती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 30 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

IAS Gaurav Benal with wife
IAS Gaurav Benal with wife


ये भी पढ़ें: IAS अदिति गर्ग : विदेशी चमक-धमक छोड़कर चुनी देश सेवा की राह

करियर एक नजर

  • नाम: आईएएस गौरव बेनल
  • जन्म: 12/08/1990
  • जन्मस्थान: उज्जैन
  • एजुकेशन: बी टैक
  • बैच: 2016
  • कैडर: मध्य प्रदेश

पदस्थापना

आईएएस गौरव बेनल वर्तमान में सिंगरौली कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इसके पहले वो स्मार्ट सिटी भोपाल कार्यरत थे। पहले वो खरगोन जिला पंचायत के सीईओ और इंदौर में अपर कलेक्टर रह चुके हैं।

Service record of IAS Gaurav Benal

Service record of IAS Gaurav Benal
Service record of IAS Gaurav Benal


Social media accounts of IAS Gaurav Benal

प्लेटफ़ॉर्मप्रोफ़ाइल लिंक
Instagramhttps://www.instagram.com/gauravbenal/
Twitter (X)https://x.com/benal_gaurav
LinkedInhttps://in.linkedin.com/in/gaurav-benal-178289271

FAQ

  1. आईएएस गौरव बेनल किस बैच के अधिकारी हैं और किस कैडर से जुड़े हैं?
    गौरव बेनल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वे मध्य प्रदेश कैडर से संबंधित हैं। उन्होंने UPSC 2015 परीक्षा में 249वीं रैंक हासिल की थी।
  2. गौरव बेनल ने UPSC तैयारी में कौन-सा वैकल्पिक विषय चुना और क्यों?
    उन्होंने लोक प्रशासन को वैकल्पिक विषय चुना। प्रशासनिक कार्यप्रणाली में रुचि और विषय की उपयोगिता ने उन्हें इस विकल्प की ओर आकर्षित किया।
  3. वर्तमान में आईएएस गौरव बेनल किस पद पर कार्यरत हैं?
    वे वर्तमान में सिंगरौली जिले के कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे भोपाल स्मार्ट सिटी, खरगोन जिला पंचायत (सीईओ) और इंदौर (अपर कलेक्टर) के रूप में काम कर चुके हैं।
(प्रोफाइल 260- 2 मार्च 2026 तक अपडेट)



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • IAS
  • आईएएस
  • UPSC
  • यूपीएससी
  • आईएएस गौरव बेनल
  • मध्य प्रदेश कैडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा