Gujarat : राजकोट के मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग , 27 की मौत, इनमें 12 बच्चे शामिल

Vikram Jain | May 25, 2024, 20:51 IST
Share
Gujarat Rajkot TRP Mall horrific fire accident
Gujarat Rajkot TRP Mall horrific fire accident

गुजरात के राजकोट में टीआरपी मॉल के गेम जोन में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मृतकों में 12 बच्चे भी शामिल हैं।

NEW DELHI. गुजरात के राजकोट में हुए भीषण आग हादसे में अब तक 27 लोगों की जलकर मौत की खबर है। राजकोट शहर के कालावड रोड स्थित टीआरपी मॉल के गेमिंगजोन में शनिवार को भीषण आग लग गई। हादसे में मरने वालों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। आग में पूरा गेम जोन जलकर खाक हो गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ आग पर काबू पाने लगी हुई है। फिलहाल, आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। मॉल में लगी आग का धुंआ 5 किमी दूर तक देखा गया।

5 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार

वीकेंड होने के कारण कई परिवार अपने बच्चों के साथ टीआरपी मॉल के गेम जोन में हमेशा की तरह पहुंचे थे। इस दौरान अचानक आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि 5 किमी दूर तक धुएं का गुबार देखा गया। आग और धुएं के बीच गेमजोन में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

GUJRAT AAG NEW
GUJRAT AAG NEW

बुरी तरह झुलसे शव, पहचान के लिए होगा DNA टेस्ट

प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों के शव इतनी बुरी तरह झुलसे हैं कि उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे के दौरान गेम जोन में कितने लोग मौजूद थे इसको लेकर जानकारी नहीं है। प्रशासन ने शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक कुछ लोग अभी भी गेमिंग जोन के अंदर फंसे हो सकते हैं। बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग पर काबू पाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। प्रशासन ने शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराने की बात कही है।

ये खबर भी पढ़ें... हनी ट्रैप केस में अब होना है आरोप तय , एक आरोपी नहीं पहुंची कोर्ट , गिरफ्तारी वारंट जारी

ये खबर भी पढ़ें... मोहन के एक्शन के बाद UP की राह पर MP , हिस्ट्रीशीटर के कबाड़खाने पर चला बुलडोजर

आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं

फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार, पूरा गेमजोन जलकर खाक हो गया है। अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि एक ढांचा ढह जाने के कारण उन्हें बचाव के काम में दिक्कत हो रही है। पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव और कलेक्टर आनंद पटेल भी मौके पर मौजूद हैं। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

ये खबर भी पढ़ें.. BJP विधायक ने जीव-जंतुओं से की कांग्रेस नेताओं की तुलना , कहा इनको चंबल में दफना दो

गुजरात के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया लिखा है कि राजकोट में गेम जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

गुजरात में आग हादसा, राजकोट के गेम जोन में आग, टीआरपी मॉल में भीषण आग, राजकोट न्यूज, fire accident in gujarat, Fire in Rajkot game zone, Major fire in TRP Mall, Rajkot News

Tags:
  • गुजरात में आग हादसा
  • राजकोट के गेम जोन में आग
  • टीआरपी मॉल में भीषण आग
  • राजकोट न्यूज
  • fire accident in gujarat
  • Fire in Rajkot game zone
  • Major fire in TRP Mall
  • Rajkot News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती