इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, तलाशी अभियान किया तेज
Ravi Singh | Dec 11, 2024, 17:30 IST
Gujarat Surat International Airport
आए दिन स्कूलों या रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रहती हैं। इस बार देश के एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया है।
देश के एक और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया है। धमकी भरा यह फोन पुलिस कंट्रोल रूम में आया है। पुलिस और सीआईएसएफ की टीम एयरपोर्ट की जांच कर रही है। इसके साथ ही एयरपोर्ट से आने-जाने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है। आइए जानते हैं किस एयरपोर्ट को मिली यह धमकी...
गुजरात के सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक धमकी भरा फोन आया है। पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके धमकी दी है। फोन करने वाले ने सूरत एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई है और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर तैनात CISF के जवान संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ले रहे हैं। एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।
पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने संयुक्त तलाशी अभियान तेज कर दिया है। एयरपोर्ट पर आने से पहले वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली जा रही है। हालांकि, सुरक्षा बलों को अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। इस बारे में स्थानीय पुलिस ने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें...
एक ही दिन में एयर इंडिया समेत 85 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी
अब 32 विमानों में बम होने की धमकी, नागपुर पुलिस ने की 1 आरोपी की पहचान
ताज नगरी आगरा के खेरिया एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल का पता लगा लिया गया है। इसका आईपी एड्रेस यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) का निकला है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस के आईटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल वर्चुअल प्रॉक्सी नेटवर्क (वीपीएन) से भेजा गया था। इसके आईपी एड्रेस को क्रैक करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले धमकी भरा ईमेल हांगकांग से भेजा गया था। इस संबंध में शाहगंज थाने में केस दर्ज किया गया है।
बम से उड़ाने की धमकी
तलाशी अभियान हुआ तेज
ये खबर भी पढ़ें...
एक ही दिन में एयर इंडिया समेत 85 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी
अब 32 विमानों में बम होने की धमकी, नागपुर पुलिस ने की 1 आरोपी की पहचान
खेरिया एयरपोर्ट को भी मिली धमकी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari