फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम, लाल सागर से होर्मुज तक छिड़ा संग्राम

Aman Vaishnav | Sept 13, 2026, 09:11 IST
Share
फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम
फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम

मिडिल ईस्ट के 3 बड़े रास्ते बंद होने से दुनिया की 30% तेल सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है। अगर ये तीनों रास्ते पूरी तरह रुक गए, तो भारत समेत पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल, गैस और रोजमर्रा का सामान काफी महंगा हो जाएगा।

दुनिया की 30% तेल सप्लाई पर खतरा

मिडिल ईस्ट में तनाव अब दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द बन चुका है। जिन तीन समुद्री और जमीनी रास्तों से खाड़ी देशों का तेल भारत समेत दुनिया भर में जाता था, वे तीनों एक साथ रुकने के कगार पर पहुंच गए हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पहले से ही बिगड़ी हुई थी। अब सऊदी अरब ने ड्रोन हमलों के बाद अपनी मुख्य पाइपलाइन बंद कर दी है। उधर यमन के तट पर बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों का शिकंजा कसता दिख रहा है।

अगर ये तीनों रास्ते पूरी तरह ठप होते हैं, तो दुनिया की लगभग 30 फीसदी तेल सप्लाई रुक जाएगी। इसका सीधा असर यह होगा कि यूरोप, भारत और चीन जैसे बड़े देशों को जाने वाली ऊर्जा आपूर्ति बुरी तरह चरमरा जाएगी। दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल, गैस और समुद्री माल ढुलाई अचानक बहुत महंगी हो जाएगी।

किन तीन रास्तों पर फंसा पूरा पेंच?

दुनिया भर में जाने वाला करीब एक-तिहाई तेल इन्हीं तीन प्रमुख रास्तों से निकलता है। आइए अलग-अलग समझते हैं कि इन रास्तों की मौजूदा हालत क्या है:

1. सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन

सऊदी अरब का कच्चा तेल उसके पूर्वी हिस्से से जमीन के भीतर से होता हुआ लाल सागर के यानबू पोर्ट तक पाइपलाइन के जरिए जाता है। वहां से जहाजों में भरकर तेल यूरोप और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजा जाता है।

इस पाइपलाइन से रोजाना 40 से 50 लाख बैरल तेल सप्लाई होता है, जो दुनिया के कुल तेल का लगभग 4 से 5 फीसदी हिस्सा है। इराकी क्षेत्र से हुए ड्रोन हमलों की वजह से सऊदी अरब ने एहतियात के तौर पर इस पाइपलाइन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

yanbu-ports-bbme2020-353707
yanbu-ports-bbme2020-353707


2. बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य

यह 29 किलोमीटर चौड़ा संकरा समुद्री रास्ता लाल सागर को अदन की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया के कुल समुद्री तेल और गैस व्यापार का 5% से 12% हिस्सा (लगभग 40 से 50 लाख बैरल प्रतिदिन) इसी रास्ते से होकर जाता है।

लाल सागर के तट पर 18 घंटे चले जोरदार हमलों के बाद हूती विद्रोही इस पर नियंत्रण पाने के बिल्कुल करीब हैं। ईरान समर्थित हूतियों के नियंत्रण में जाने से तेहरान की पकड़ इस रूट पर मजबूत हो जाएगी। इससे खाड़ी देशों का निर्यात कभी भी रोका जा सकता है।

3. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल चोकपॉइंट है, जहां से दुनिया का करीब 20 फीसदी कच्चा तेल गुजरता है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण इस रास्ते पर तेल टैंकरों की आवाजाही पहले से ही बहुत ज्यादा प्रभावित चल रही है।

6a3019e883384-strait-of-hormuz-15385740-16x9-658871
6a3019e883384-strait-of-hormuz-15385740-16x9-658871


भारत और आम जनता पर इसका असर?

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए कच्चे तेल के आयात पर बहुत ज्यादा निर्भर है। हालांकि भारत ने हाल के दिनों में कई अन्य देशों से तेल खरीदना शुरू कर दिया है, जिससे सऊदी पाइपलाइन बंद होने का सीधा असर थोड़ा संभल सकता है। लेकिन जब पूरे समुद्री रास्ते ही ब्लॉक होने लगें, तो भारत पर इसका गंभीर असर पड़ना तय है।

  • यूरोप को जाने वाला व्यापार ठप होने का डर: भारत केवल तेल मंगाने के लिए ही नहीं, बल्कि यूरोप को दवाइयां, मशीनरी और ईंधन निर्यात करने के लिए भी बाब अल-मंदेब के रास्ते नीदरलैंड के रॉटरडैम और फ्रांस के मार्सिले बंदरगाहों तक जाता है। यह रास्ता बंद होने से भारतीय निर्यात महंगा और लेट हो जाएगा।
  • महंगाई और बाजार में मंदी: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर प्रति बैरल पर चल रही हैं। रास्ते बंद होने से दाम और तेजी से उछलेंगे। कच्चा माल महंगा होने से कंपनियों की लागत बढ़ेगी, उत्पादन घटेगा, शेयर बाजार में भारी गिरावट आएगी और आम उपभोक्ता के लिए हर चीज महंगी हो जाएगी।

    ये खबरें भी पढ़िए...

    फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? कच्चा तेल महंगा होने से तेल कंपनियों को हो रहा घाटा
    2027 तक महंगी होंगी खाने-पीने की चीजें, सुपर अल नीनो की दोहरी मार बनेगी वजह
    भारत के लिए खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज? ईरानी राष्ट्रपति ने रखी ये बड़ी शर्त...
    भारत में सूखे का खतरा, सदी का सबसे खतरनाक अल-नीनो दस्तक देने को तैयार!
Tags:
  • सऊदी अरब
  • पेट्रोल-डीजल
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • मिडिल ईस्ट
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC