yanbu-ports-bbme2020-353707
फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम, लाल सागर से होर्मुज तक छिड़ा संग्राम
Aman Vaishnav | Updated:
फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम
मिडिल ईस्ट के 3 बड़े रास्ते बंद होने से दुनिया की 30% तेल सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है। अगर ये तीनों रास्ते पूरी तरह रुक गए, तो भारत समेत पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल, गैस और रोजमर्रा का सामान काफी महंगा हो जाएगा।
दुनिया की 30% तेल सप्लाई पर खतरा
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पहले से ही बिगड़ी हुई थी। अब सऊदी अरब ने ड्रोन हमलों के बाद अपनी मुख्य पाइपलाइन बंद कर दी है। उधर यमन के तट पर बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों का शिकंजा कसता दिख रहा है।
अगर ये तीनों रास्ते पूरी तरह ठप होते हैं, तो दुनिया की लगभग 30 फीसदी तेल सप्लाई रुक जाएगी। इसका सीधा असर यह होगा कि यूरोप, भारत और चीन जैसे बड़े देशों को जाने वाली ऊर्जा आपूर्ति बुरी तरह चरमरा जाएगी। दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल, गैस और समुद्री माल ढुलाई अचानक बहुत महंगी हो जाएगी।
किन तीन रास्तों पर फंसा पूरा पेंच?
1. सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन
इस पाइपलाइन से रोजाना 40 से 50 लाख बैरल तेल सप्लाई होता है, जो दुनिया के कुल तेल का लगभग 4 से 5 फीसदी हिस्सा है। इराकी क्षेत्र से हुए ड्रोन हमलों की वजह से सऊदी अरब ने एहतियात के तौर पर इस पाइपलाइन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
2. बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य
लाल सागर के तट पर 18 घंटे चले जोरदार हमलों के बाद हूती विद्रोही इस पर नियंत्रण पाने के बिल्कुल करीब हैं। ईरान समर्थित हूतियों के नियंत्रण में जाने से तेहरान की पकड़ इस रूट पर मजबूत हो जाएगी। इससे खाड़ी देशों का निर्यात कभी भी रोका जा सकता है।
3. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
6a3019e883384-strait-of-hormuz-15385740-16x9-658871
भारत और आम जनता पर इसका असर?
- यूरोप को जाने वाला व्यापार ठप होने का डर: भारत केवल तेल मंगाने के लिए ही नहीं, बल्कि यूरोप को दवाइयां, मशीनरी और ईंधन निर्यात करने के लिए भी बाब अल-मंदेब के रास्ते नीदरलैंड के रॉटरडैम और फ्रांस के मार्सिले बंदरगाहों तक जाता है। यह रास्ता बंद होने से भारतीय निर्यात महंगा और लेट हो जाएगा।
- महंगाई और बाजार में मंदी: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर प्रति बैरल पर चल रही हैं। रास्ते बंद होने से दाम और तेजी से उछलेंगे। कच्चा माल महंगा होने से कंपनियों की लागत बढ़ेगी, उत्पादन घटेगा, शेयर बाजार में भारी गिरावट आएगी और आम उपभोक्ता के लिए हर चीज महंगी हो जाएगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? कच्चा तेल महंगा होने से तेल कंपनियों को हो रहा घाटा
2027 तक महंगी होंगी खाने-पीने की चीजें, सुपर अल नीनो की दोहरी मार बनेगी वजह
भारत के लिए खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज? ईरानी राष्ट्रपति ने रखी ये बड़ी शर्त...
भारत में सूखे का खतरा, सदी का सबसे खतरनाक अल-नीनो दस्तक देने को तैयार!
नगरीय निकाय चुनाव : चार शहरों में जीत के लिए BJP ने कसी कमर, स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को दिया बड़ा जिम्मा
By Umeshwari Baghel
स्वच्छ सर्वेक्षण के अंक सात दिन बाद भी गायब, कांग्रेस ने इंदौर के महापौर को घेरा, अंकों से सामने आएगा सच
By Sanjay Gupta
MP बनेगा टेलीकॉम हब! ₹3611 करोड़ से लगेंगी फैक्ट्रियां, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी
By Sandeep Kumar
राजस्थान में रोजगार बढ़ाने के दावे, जयपुर में 58% घटे रोजगार शिविर, युवाओं को नौकरी मिलने का हिसाब नहीं
By Raghvendra Singh Rathore
RCA चुनाव का परिणाम 7 दिसंबर तक टला, हाईकोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई; BCCI को भी नोटिस
By Mukesh Sharma
CG Board Exam 2027: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर बच्चों की होगी खास तैयारी, तिमाही रिजल्ट से पता चलेगा कौन पढ़ाई में पीछे
By Umeshwari Baghel
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और संदिग्ध महिला से पूछताछ, घटना से पहले पंजाब जाने के कारणों की हो रही जांच
By Jageshwar Prasad