जानें कौन हैं मानव सरदाना जिन्होंने 271 करोड़ में खरीदा देश का सबसे महंगा पेंटहाउस
Aman Vaishnav | Aug 11, 2026, 10:24 IST
मानव सरदाना
गुरुग्राम के सेक्टर-54 में भारत का सबसे महंगा पेंटहाउस बिका है। इसकी कीमत 271 करोड़ रुपए है। इस अल्ट्रा-लक्जरी पेंटहाउस को कारोबारी मानव सरदाना ने खरीदा है, जो ऑटो पार्ट्स कारोबार से जुड़े हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- गुरुग्राम के डीएलएफ द डहलियास प्रोजेक्ट में एक पेंटहाउस बिका है।
- इसकी कीमत 271 करोड़ रुपए है।
- यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी रिहायशी डील बताई जा रही है।
- पेंटहाउस को कारोबारी मानव सरदाना ने खरीदा है।
- यह डील गुरुग्राम के लक्जरी रियल एस्टेट बाजार की मजबूती दिखाती है।
देश की सबसे महंगी डील
इसे भारत में किसी एक रिहायशी यूनिट के लिए हुआ अब तक का सबसे बड़ा सौदा बताया जा रहा है। यह डील प्रीमियम रियल एस्टेट बाजार के लिए बड़ी घटना मानी जा रही है।
317740d8-aa2
किसने खरीदा पेंटहाउस
मानव सरदाना अभी डीएलएफ की द कैमिलियास सोसायटी में रहते हैं। वह गोल्फ कोर्स रोड स्थित टावर-7 के पेंटहाउस में रहते हैं।
मानव सरदाना सरदाना परिवार से जुड़े कारोबारी हैं। इस परिवार का नाम लंबे समय से ऑटोमोबाइल पार्ट्स कारोबार में है।
उनके पिता एसबी सरदाना ने 1969 में इम्पीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज शुरू की थी। यह काम उन्होंने जगजीत सिंह के साथ मिलकर किया था।
manav-sardana_0_1200-316363
कितनी बड़ी है यह डील
271 करोड़ रुपए की डील के हिसाब से सुपर एरिया पर कीमत करीब 1.58 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट बैठती है।
वहीं कारपेट एरिया के आधार पर यह कीमत करीब 2.6 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट तक पहुंच जाती है। इतनी ऊंची कीमत गुरुग्राम के प्रीमियम बाजार के लिए बड़ा संकेत है।
प्रोजेक्ट के बारे में जानें
इस परियोजना में कुल 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस हैं। इसे डीएलएफ के सबसे महंगे सुपर-लक्जरी प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है।
कंपनी को इस परियोजना से 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक राजस्व मिलने की उम्मीद है। लॉन्चिंग के बाद से ही इसमें बड़े कारोबारियों और निवेशकों की दिलचस्पी रही है।
अब तक 65 प्रतिशत से अधिक यूनिट बिक चुकी हैं। इससे पहले भी यहां 100 करोड़ रुपए से अधिक के कई सौदे हो चुके हैं।
निवेशक मधुसूदन केला ने भी यहां एक अपार्टमेंट खरीदा था। उन्होंने इसके लिए करीब 120.71 करोड़ रुपए चुकाए थे।
क्यों बदल रहा गुरुग्राम का बाजार
दिल्ली-एनसीआर में अल्ट्रा-लक्जरी घरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। सेक्टर-54 और गोल्फ कोर्स रोड क्षेत्र देश के सबसे महंगे इलाकों में शामिल हो रहे हैं।
करोड़ों की संपत्ति खरीदने वाले खरीदार अब सिर्फ बड़ा घर नहीं चाहते। वे लोकेशन, निजी सुविधाएं, डिजाइन, सुरक्षा और एक्सक्लूसिव लाइफस्टाइल को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
द डहलियास की यह डील इसी बदलती मांग का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है। आने वाले समय में गुरुग्राम में ऐसी और डील देखने को मिल सकती हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
क्या है सरकार का नया फैसला, जिसने उड़ा दी एआई से फेक वीडियो बनाने वालों की नींद?
युवाओं को समझाने नहीं, सुनने निकलेगा संघ: प्रांत स्तर पर करेगा संवाद
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत ने बनाया प्लान, 41 देशों से आ रहा कच्चा तेल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari