इजरायल में फिर होगा 7 अक्टूबर जैसा कत्लेआम, नामोनिशान मिटाने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे
Pratibha Rana | Nov 02, 2023, 24:00 IST
इजरायल में फिर होगा 7 अक्टूबर जैसा कत्लेआम, नामोनिशान मिटाने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल के कई शहरों पर भीषण हमला किया था। यह हमला इजरायल और हमास के बीच जंग का आगाज था।
Gaza. हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल के कई शहरों पर भीषण हमला किया था। यह हमला इजरायल और हमास के बीच जंग का आगाज था। युद्ध में अब तक दोनों ओर से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई शहर तबाह हो चुके हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं तो वहीं हजारों ही घायल हैं। हालात ऐसे हैं कि यह युद्ध अब कई मोर्चों से लड़ा जा रहा है। इजरायल लगातार एयरस्ट्राइक कर हमास के ठिकाने ध्वस्त कर रही है। इससे बोखलाए हमास ने अब एक और धमकी दी है। हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी गाजी अहमद ने कहा, इजरायल का नामोनिशान मिटने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। इजरायल का खात्मा करना होगा क्योंकि इससे अरब और इस्लामिक देशों को खतरा है। हमें यह कहने में कोई शर्म नहीं है कि अब हम 7 अक्टूबर से भी खतरनाक हमला करेंगे।
गाजी अहमद ने कहा, इजरायल का अस्तित्व फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए पीड़ा का कारण है। 7 अक्टूबर का हमला तो सिर्फ शुरुआत है। हम दूसरा, तीसरा और चौथा हमला भी करेंगे, क्योंकि हमारे पास इच्छाशक्ति है और लड़ने की क्षमता है। हम शहीद होने के लिए तैयार हैं क्योंकि हम शहीदों के देश के तौर पर जाने जाते हैं। हम नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ जटिलताएं हैं। उन्होंने कहा, हम इजरायल का खात्मा होने तक बार-बार सात अक्टूबर जैसा हमला दोहराएंगे। हम पीड़ित हैं, हम जो करते हैं, वह न्यायसंगत है।
7 अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल पर 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमला कर दिया था।
- हमास के हमले के तुरंत बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था।
- तीन हफ्तों की जंग में गाजा पट्टी पूरी तरह से तबाह हो गई है।
- इजरायल और हमास जंग में मरने वालों फिलिस्तीनी नागरिकों की संख्या बढ़कर 8306 हो गई है।
- अब तक गाजा के 23 लाख में से आधे नागरिकों ने अपना घर छोड़ दिया है।
- जंग में 1400 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
- हमास के लड़ाकों ने 200 से ज्यादा नागरिकों को बंधक बनाकर रखा है।
- हमास का दावा है कि इजरायली बमबारी में 50 से ज्यादा बंधकों की मौत हो गई है।
सात अक्टूबर का हमला सिर्फ शुरुआत
अब तक : 8306 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत
- हमास के हमले के तुरंत बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था।
- तीन हफ्तों की जंग में गाजा पट्टी पूरी तरह से तबाह हो गई है।
- इजरायल और हमास जंग में मरने वालों फिलिस्तीनी नागरिकों की संख्या बढ़कर 8306 हो गई है।
- अब तक गाजा के 23 लाख में से आधे नागरिकों ने अपना घर छोड़ दिया है।
- जंग में 1400 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
- हमास के लड़ाकों ने 200 से ज्यादा नागरिकों को बंधक बनाकर रखा है।
- हमास का दावा है कि इजरायली बमबारी में 50 से ज्यादा बंधकों की मौत हो गई है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari