अनिल विज को BJP ने दिया कारण बताओ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

Jitendra Shrivastava | Feb 10, 2025, 23:17 IST
Share
thesootr
vij-notice-bjp-response Photograph: (thesootr)

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ दिए गए बयानों के बाद मंत्री अनिल विज को बीजेपी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने उन्हें तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है...

हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कदम उनके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर उठाया गया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें तीन दिन में जवाब देने का आदेश दिया है।

विवादास्पद बयानों पर विज में मांगा स्पष्टीकरण

हरियाणा भाजपा में हाल ही में हुए एक विवाद के कारण पार्टी ने मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इस नोटिस में विज से तीन दिन के भीतर अपने विवादास्पद बयानों पर स्पष्टीकरण मांगा है। पार्टी का कहना है कि इस प्रकार की बयानबाजी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, खासकर जब हरियाणा में चुनावी माहौल गर्मा रहा हो।

ये खबरें भी पढ़ें...

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर ये क्या बोल गए पूर्व गृहमंत्री अनिल विज? गर्मा सकती है सियासत, पढ़े

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाने पर अनिल विज ने कसा तंज, बोले- झूठे वादे कर सत्ता में आई आप, अब पूरे करने मुश्किल हो रहे

विज ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ की थीं सार्वजनिक टिप्पणियां

विज ने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ कुछ सार्वजनिक टिप्पणियां की थीं, जिनके बाद पार्टी में खलबली मच गई। 2 फरवरी को सोनीपत में एक कार्यक्रम में, विज ने बड़ौली पर आरोप लगाया था कि उन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के कारण उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे व्यक्ति को महिलाओं के मामलों में निर्णय लेने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

ये खबरें भी पढ़ें...

अमेरिका में राहुल के बयान पर बीजेपी हमलावर, अनुराग ठाकुर बोले- देश की बदनामी करते हैं राहुल, अनिल विज ने बताया अदना सा नेता

विजयवर्गीय बोले- हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के एक गाल पर तमाचा मारा, दूसरे पर महाराष्ट्र मारेगी

सीएम नायब सिंह पर विज ने कई आरोप भी लगाए

31 जनवरी को विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बारे में भी कुछ तीखे बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि जब से सैनी मुख्यमंत्री बने हैं, वह "उड़नखटोले" पर रहते हैं और जनता से दूर रहते हैं। विज ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि जिन लोगों ने उन्हें चुनाव हराने की कोशिश की थी, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ऐसी बयानबाजी पार्टी को नुकसान पहुंचाती है: बीजेपी

इन बयानों को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बहुत चिंतित है, क्योंकि पार्टी इस समय पड़ोसी राज्य में चुनावी प्रचार में व्यस्त है। पार्टी का मानना है कि इस प्रकार की बयानबाजी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए भाजपा ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनिल विज से जवाब मांगा है।

Tags:
  • बीजेपी
  • नोटिस
  • मंत्री अनिल विज
  • हरियाणा
  • देश दुनिया न्यूज
  • नायब सिंह सैनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि