Hardik Pandya Divorce : हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा इस हीरोइन के बॉयफ्रेंड के साथ आईं नजर

Jitendra Shrivastava | May 25, 2024, 21:11 IST
Share
thesootr
thesootr

प्रोफेशनल के अलावा अब हार्दिक की पर्सनल लाइफ भी बर्बाद होती नजर आ रही है। हार्दिक-नताशा के तलाक की खबरों के बीच पत्नी नताशा स्तांकोविक इस हिरोइन के बायफ्रेंड के साथ घूमते नजर आ रही हैं...

Hardik Pandya Divorce : टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का समय खराब चल रहा है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका सफर काफी खराब रहा। मुंबई की टीम टूर्नामेंट में 10वें स्थान पर रही। इसके बाद हार्दिक पांड्या को जमकर ट्रोल किया गया। प्रोफेशनल के अलावा अब हार्दिक की पर्सनल लाइफ भी बर्बाद होती नजर आ रही है। उनकी और पत्नी नताशा स्तांकोविक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और तलाक की भी खबरें जोर पकड़ रही हैं। इसी बीच अब उनकी पत्नी नताशा दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स ( Alexander Alex) के साथ घूमते नजर आ रही हैं।

नताशा ने इंस्टाग्राम अकांउट की प्रोफाइल बदली


इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी के साथ खटकते रिश्तों की अफवाहों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्तांकोविक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकांउट की प्रोफाइल बदल ली है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग दोनों के रिश्ते में दरार का अंदाजा लगा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

BJP विधायक ने जीव-जंतुओं से की कांग्रेस नेताओं की तुलना , कहा इनको चंबल में दफना दो

हार्दिक ने नताशा को बर्थडे विश का पोस्ट नहीं किया


नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से पति हार्दिक का सरनेम हटाकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दोनों के रिश्तों की में खटास की बात इसलिए भी लोगों के मन में आई है कि गौरतलब है कि 4 मार्च को नताशा स्तांकोविक ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया था। लेकिन इस दौरान हार्दिक पंड्या ने उनके लिए बर्थडे विश का पोस्ट भी शेयर नहीं किया। इसके बाद से भी फैन्स को दोनों के रिश्ते को लेकर काफी शक है। हालांकि, इस मामले में कपल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

नताशा ने हार्दिक के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया से हटाई


इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पति के साथ की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दी हैं। सिवाय उस तस्वीर के जिसमें अगस्त्य उनके साथ हैं। हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि नताशा ने इंस्टाग्राम से हार्दिक पंड्या के साथ अपनी सभी तस्वीरें नहीं हटाई है। उनकी शादी की फोटो अभी भी उनके अकाउंट पर मौजूद हैं।

आईपीएल में हार्दिक को चीयर करते नहीं देखा गया


दोनों के रिश्तों में खटास की बात इसलिए भी लोगों के मन में आई कि जब आईपीएल 2024 के दौरान नताशा स्तांकोविक को एक भी मैच में अपनी पति हार्दिक पंड्या को चीयर करते हुए नहीं देखा गया, जबकि पिछले कई सीजन में उन्हें स्टैंड्स में देखा गया था। इसके साथ ही एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि नताशा ने आईपीएल में हार्दिक के डाउनफॉल को लेकर कोई पोस्ट भी नहीं किया और न ही नताशा हार्दिक के साथ किसी मैच में दिखीं।

मई 2020 में कोरोना में शादी की थी


हार्दिक पांड्या और नताशा की लवस्टोरी मुंबई में एक पार्टी के दौरान शुरू हुई थी। यहां दोनों की पहली बार मुलाकात हुई और दोनों दोस्त बन गए। इसके बाद दोनों काफी समय साथ में बिताने लगे। बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा ने मई 2020 में कोरोना में शादी की थी। शादी के कुछ ही समय बाद हार्दिक और नताशा पेरेंट्स भी बन गए थे।

thesootr links


  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दिशा पाटनी
  • Hardik Pandya Divorce
  • मुंबई इंडियंस के कप्तान
  • नताशा स्तांकोविक
  • अलेक्जेंडर एलेक्स
  • Alexander Alex
रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया

By VINAY VERMA

रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी

By Ashish Bhardwaj

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी
MP के सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने का प्लान अटका! मॉनिटरिंग ऐसी होगी तो परफॉर्मेंस कब सुधरेगी?

By Atul Dwivedi

MP के सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने का प्लान अटका! मॉनिटरिंग ऐसी होगी तो परफॉर्मेंस कब सुधरेगी?
अनुकंपा नौकरी में अब नई शैक्षणिक शर्त, अब सीधी भर्ती की योग्यता जरूरी, 14 सितंबर से लागू हुआ नया नियम

By VINAY VERMA

अनुकंपा नौकरी में अब नई शैक्षणिक शर्त, अब सीधी भर्ती की योग्यता जरूरी, 14 सितंबर से लागू हुआ नया नियम
1812 पद, हजारों युवाओं को मौका, 1 अक्टूबर से आवेदन, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म, अधिकतम छूट 45 साल तक

By VINAY VERMA

1812 पद, हजारों युवाओं को मौका, 1 अक्टूबर से आवेदन, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म, अधिकतम छूट 45 साल तक
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा अस्पतालों पर छापा, मचा हड़कंप

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा अस्पतालों पर छापा, मचा हड़कंप
जीडीएस भर्ती फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज से नौकरी के 8 आरोपियों को सीबीआई ने किया अरेस्ट

By Sandeep Kumar

जीडीएस भर्ती फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज से नौकरी के 8 आरोपियों को सीबीआई ने किया अरेस्ट