Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज व्रत आज, पूजा विधि के साथ करें ये खास उपाय

Deeksha Nandini Mehra | Sept 06, 2024, 08:01 IST
Share
Hartalika Teej 2024
Hartalika Teej 2024

हरतालिका तीज का व्रत करने से मनचाहे और योग्य पति मिलता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुखद होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

Hartalika Teej 2024: आज हरतालिका तीज है। आज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव से सुखद वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करती हैं। इस दिन कुंवारी लड़कियां भी अपने लिए योग्य वर मांगने के लिए व्रत रखती है। यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इसी दिन हस्तगौरी नामक व्रत को करने का विधान भी है। आइए जानते हैं इस व्रत के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि के साथ करने वाले खास उपाय...।

हरतालिका तीज व्रत का शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह की तृतीया तिथि 5 सितंबर दोपहर 12:21 पर शुरू हो गई है जो 6 सितंबर 3:01 तक रहेगी। उदयतिथि के अनुसार हरतालिका तीज व्रत 6 सितंबर को माना जाएगा। हरतालिका तीज का पूजन सुबह करना अच्छा माना जाता है। हरतालिका तीज का पूजन मुहूर्त आज सुबह 6 : 02 से लेकर 8 : 33 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज 2 शुभ योग शुक्ल योग और हस्त नक्षत्र योग बन रहेहैं जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

हरतालिका तीज व्रत की पूजाविधि

हरतालिका तीज के दिन ब्रम्हमुहूर्त में उठाकर स्नान करने के बाद निर्जला व्रत रखने का संकल्प करें। अगर हेल्थ ठीक नहीं तो इसमें एक टाइम फलाहार भी कर सकते हैं। इसके बाद शाम को साफ़ साड़ी और पूरा शृंगार करने के बाद भगवान शिव और माता पार्टी की साथ में पूजा करें। माता पार्वती को चुनरी, चूड़ियां समेत श्रृंगार का सारा सामान अर्पित करें। इसके बाद अपनी मनोकामना को [पूरी करने के लिए उनके सामने नतमस्तक होकर प्रार्थना करें। भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने के बाद ही व्रत खोलना चाहिए। हरतालिका तीज के दिन रात्रि जागरण करना भी श्रेष्ठ माना जाता है। हरतालिका तीज के दिन विवाहित स्त्रियों को अपनी सास को सौभाग्य की वस्तुएं देकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

हरतालिका तीज में करें ये उपाय

  • जिन लड़कियों के विवाह में विध्न आ रहे हैं उन्हें इस दिन रामचरितमानस में से बालकांड से शिव और पार्वती के विवाह से संबंधित श्‍लोकों का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा हर रोज भी कर सकते हैं।
  • सुखी वैवाहिक जीवन के लिए इस दिन आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोज सुबह उसकी पूजा करें। इससे वैवाहिक जीवन में सुख और शांति आएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Hindi News
  • हरतालिका तीज शुभ योग
  • हरतालिका तीज पूजन विधि
  • हरतालिका तीज 2024
  • Hartalika Teej 2024
  • हरतालिका तीज के नियम
  • हरतालिका तीज व्रत
  • teej festival
  • तीज
  • हरतालिका
  • हरतालिका तीज के उपाय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा