aap
हरियाणा में कांग्रेस से नहीं बनी गठबंधन पर बात, आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची
Vikram Jain | Published:
Haryana Assembly elections Aam Aadmi Party candidates List
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां कांग्रेस भी अपना कैंडिडेट उतार चुकी है।
NEW DELHI. हरियाणा विधानसभा चुनाव ( Haryana Assembly Elections) को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बात नहीं बनी है। कई दिनों की चर्चाओं के बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आप ने चुनावी मैदान में अपने 20 उम्मीदवार उतार दिए हैं। यही नहीं चर्चा है कि आप हरियाणा की 50 सीटों पर प्रत्याशी उतार सकती है।
पिछले दिनों कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) ने अपने नेताओं को सुझाव दिया था कि AAP को गठबंधन में लिया जा सकता है। इसके बाद दोनों पार्टियों की गठबंधन पर बातचीत शुरू हुई, आम आदमी पार्टी ने 20 सीटों की मांग रखी थी। आप की इस मांग पर कांग्रेस ( Congress) के इनकार के बाद आम आदमी पार्टी ने 10 सीट मांगी लेकिन फिर कांग्रेस ने 3 से 4 सीटें देने को तैयार थी। ऐसे में आखिर में बात नहीं बनने पर आम आदमी पार्टी ने अपना रास्ता अलग कर लिया। आप के नेताओं ने सुबह ही साफ किया था कि अगर कांग्रेस का कोई सकारात्मक जवाब नहीं आता पार्टी सभी 90 सीटों पर लड़ने को तैयार है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के 11 कैंडिडेट के सामने अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं। पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा को टिकट दिया है। पार्टी ने कलायत से अनुराग ढांडा को कैंडिडेट बनाया है। अनुराग ढांडा जाट समाज से पार्टी का बड़ा चेहरा हैं।
![aap]()
असंध से अमनदीप जुंडला, घरौंडा से जयपाल शर्मा, समालखा से बिट्टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फौजी को को टिकट दी गई है। डबवाली से कुलदीप गदराना को प्रत्याशी बनाया है। भिवानी से इंदू शर्मा, रानिया से हैप्पी रानिया, महम से विकास नेहरा, बादली से रणबीर गुलिया, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, और बेरी से सोनू अहलावत शेरिया को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ से मनीष यादव को मैदान में उतारा गया है। बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, नारनौल से रविंद्र मटरू, सोहना से धर्मेंद्र खटाना और बल्लभगढ़ से रविंदर फौजदार को प्रत्याशी बनाया है।
![aap 2]()
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर के कौन से सांसद-विधायक हैं सबसे ज्यादा सक्रिय ?, मंत्री विजयवर्गीय और सिलावट कितने काम करा रहें...पढ़ें यह खबर
पूंडरी सीट से 55 साल के नरेंद्र शर्मा को पार्टी ने टिकट दिया है। नरेंद्र शर्मा लोकसभा चुनाव के समय आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वे पूंडरी से पार्टी का बड़ा चेहरा है। नरेंद्र शर्मा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा से खास माने जाते हैं।
AAP ने अलग किया अपना रास्ता!
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा को टिकट
पहली लिस्ट में इन्हें मिला टिकट
aap 2
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर के कौन से सांसद-विधायक हैं सबसे ज्यादा सक्रिय ?, मंत्री विजयवर्गीय और सिलावट कितने काम करा रहें...पढ़ें यह खबर
नरेंद्र शर्मा को पूंडरी सीट से बनाया प्रत्याशी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
By Sandeep Kumar
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar