Haryana : हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने विश्वास मत किया हासिल
Dr Rameshwar Dayal | Mar 13, 2024, 11:06 IST
saini
हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास 41 विधायक हैं। नई सरकार के लिए सात निर्दलीय विधायकों ने भी अपना समर्थन दिया। सरकार ने ध्वनिमत से विश्वास मत हासिल किया।
नई दिल्ली. हरियाणा ( Haryana ) विधानसभा ( vidhansabha ) में नायब सैनी ( nayab saini ) सरकार ने ध्वनिमत से विश्वास मत हासिल कर लिया है। इस मसले पर करीब दो घंटे तक लंबी चर्चा हुई। सैनी ने कल शाम ही हरियाणा सरकार में नए सीएम की शपथ ली थी। विधानसभा में विश्वास मत को लेकर बीजेपी से अलग हुई पार्टी ने जेजेपी ने अपने दस विधायकों को व्हिप जारी कर वोटिंग के दौरान गैर-मौजूद रहने के का आदेश दिया था, लेकिन पांच सदस्य सदन में थे, लेकिन विश्वास मत का मुद्दा उठाया गया, तो पार्टी के पांचों विधायक सदन से बाहर गए। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी है। वे करनाल से विधायक थे।
यह अलगाव इसलिए पैदा हुआ क्योंकि बीजेपी चाहती थी आगामी लोकसभा चुनाव में वह लोकसभा की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़े, लेकिन जेजेपी भी एक-दो सीटें चाहती थी। बीजेपी उसे एक भी सीट देने के मूड में नहीं थी, जिसके बाद दोनों ने अपनी अलग राह पकड़ ली। नए सीएम सैनी ने कल देर रात अपना पहला ऑर्डर भी जारी किया। उन्होंने रिटायर IAS अफसर राजेश खुल्लर को अपना CPS सीएम लगाया है। इससे पहले खुल्लर पूर्व सीएम मनोहर लाल के कार्यकाल में भी इसी पद पर तैनात थे। गौरतलब है कि कल राजनिवास में सैनी के शपथग्रहण समारोह के दौरान पांच विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली थी, जिनमें छछरौली से भाजपा विधायक कंवर पाल गुर्जर, बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा, रानियां से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला, लोहारु से भाजपा विधायक जेपी दलाल और बावल से भाजपा विधायक डॉ. बनवारी लाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उम्मीद है कि जल्द ही केबिनेट का विस्तार होगा।
कामकाज में जुट गए सैनी

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari