कुर्सी संभालते ही सीएम सैनी का बड़ा फैसला, अब मुफ्त मिलेगी ये सुविधा

Vikram Jain | Oct 18, 2024, 17:14 IST
Share
Haryana CM Nayab Singh Saini announces free treatment for kidney patients
Haryana CM Nayab Singh Saini announces free treatment for kidney patients

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कार्यभार संभालते ही प्रदेश की जनता को बड़ी सौगातें दीं। सीएम सैनी ने किडनी मरीजों के लिए फ्री इलाज की घोषणा की। सैनी दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं।

हरियाणा में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में आ गए हैं। शुक्रवार (18 अक्टूबर) को कार्यभार संभालते ही सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने बड़ा फैसला लिया है। दूसरी बार कुर्सी संभालते ही सीएम नायब सिंह प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दीं। मुख्यमंत्री ने किडनी मरीजों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की।

किडनी के मरीजों का होगा फ्री इलाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में अब किडनी के मरीजों का इलाज फ्री में होगा। ये फैसला तुरंत प्रभाव से लागू होगा। सीएम ने आगे कहा कि हमने किडनी के मरीजों को फ्री इलाज मुहैया कराने का घोषणापत्र में वादा किया था। इससे संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। किडनी डायलिसिस का खर्च सरकार वहन करेगी। सभी मेडिकल कॉलेजों में भी मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी।

विपक्ष के नैरेटिव को जनता ने किया ध्वस्त

सीएम सैनी ने बीजेपी के लिए जनता को धन्यवाद देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि तीसरी बार भारी जनादेश देने और पीएम मोदी की नीतियों को मंजूरी मैं हरियाणा की जनता को देने के लिए धन्यवाद देता हूं। प्रदेश की जनता ने विपक्ष के नैरेटिव को धराशायी कर दिया है। कांग्रेस ने किसानों को भड़काने की बहुत कोशिश की, उन्होंने भ्रम पैदा करने का काम किया। विपक्ष ने हरियाणा के एथलीटों का इस्तेमाल भी किया। कांग्रेस ने युवाओं और खिलाड़ियों को बरगलाने का किया। वहीं सीएम ने कहा कि हमारी सरकार नारी शक्ति को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।

अपराधियों को कड़ी चेतावनी

अपराधियों को चेतावनी देते हुए सीएम सैनी ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोग या तो राज्य छोड़ दें या फिर सुधर जाएं नहीं तो हम सुधार कर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में धान MSP पर खरीदा जाएगा। फसल का एक-एक दाना MSP पर खरीदा जाएगा।

दूसरी बार CM बने हैं सैनी

बता दें कि नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं। सैनी ने 17 अक्टूबर को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ ली है। राज्यपाल ने सीएम के साथ ही 13 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। बीजेपी ने हरियाणा में इस बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है।

इस खबर से संबंधित 5 FAQ

  1. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्या घोषणा की है?
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में किडनी के मरीजों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है। इसमें किडनी डायलिसिस का खर्च सरकार वहन करेगी, और यह सुविधा सभी मेडिकल कॉलेजों में भी उपलब्ध होगी।
  2. यह फैसला कब से लागू होगा?
    यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा के साथ संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिससे यह योजना लागू हो चुकी है।
  3. मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर क्या आरोप लगाए हैं?
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस, पर आरोप लगाया कि उन्होंने किसानों, युवाओं, और एथलीटों को भ्रमित करने और भड़काने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने विपक्ष के नैरेटिव को खारिज कर दिया है।
  4. मुख्यमंत्री का अपराधियों के प्रति क्या संदेश है?
    मुख्यमंत्री सैनी ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे या तो राज्य छोड़ दें या फिर सुधर जाएं, अन्यथा सरकार उन्हें सुधारने के लिए सख्त कार्रवाई करेगी।
  5. क्या यह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पहला कार्यकाल है?
    नहीं, यह नायब सिंह सैनी का दूसरा कार्यकाल है। उन्होंने 17 अक्टूबर को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस बार बीजेपी ने राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • BJP
  • बीजेपी
  • Haryana News
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा
  • हरियाणा सरकार
  • फ्री इलाज
  • CM Naib Saini
  • हरियाणा सरकार की घोषणा
  • हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी
  • हरियाणा इलेक्शन न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं