हरियाणा चुनाव में सीएम नायब सैनी के 9 मंत्रियों को मिली करारी शिकस्त, जानें कौन-कौन से मंत्री जीते

Sandeep Kumar | Oct 08, 2024, 19:01 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-08T184349.708
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-08T184349.708

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक मार दी है। यहां पर सीएम सैनी के नौ मंत्रियों को हार सामना करना पड़ा। आइए नजर डालते है किन मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव ( Haryana Assembly Elections ) में मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार में मंत्री रहे 9 नेता चुनाव हार गए हैं। केवल 2 ही मंत्री चुनाव जीत पाए है। चुनाव जीतने वाले मंत्रियों में पानीपत ग्रामीण सीट से महिपाल ढांडा और बल्लभगढ़ सीट से मूलचंद शर्मा शामिल हैं। सीएम नायब सैनी ने लाडवा सीट से जीत दर्ज की है।

स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता हारे चुनाव

पंचकूला विधानसभा सीट से हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता चुनाव हार गए है। उन्होंने पूर्व सीएम भजनलाल के बड़े बेटे कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई (Chandramohan Bishnoi ) ने हराया। जगाधरी में मंत्री कंवरपाल गुर्जर को हार का सामना करना पड़ा। यहां कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी अकरम खान ने जीत दर्ज की है। वहीं नूंह में मंत्री संजय सिंह हार गए। यहां कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद ने जीत दर्ज की। हिसार विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे। यहां निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं एशिया की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने जीत दर्ज की। बीजेपी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मंत्री रणजीत चौटाला ( Minister Ranjit Chautala ) भी चुनाव हार गए। यहां इनेलो-बसपा के उम्मीदवार और अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला जीते।

सैनी सरकार कौन से मंत्री हारे कौन से जीते

विधानसभा सीट उम्मीदवार हारे/जीते
जगाधरीकंवरपाल गुर्जरहारे
पंचकूला ज्ञानचंद गुप्ता हारे
बल्लभगढ़ मूलचंद शर्मा जीते
लोहारूजयप्रकाश दलालहारे
रानियांरणजीत चौटालाहारे
हिसारडॉ. कमल गुप्ताहारे
पानीपत ग्रामीणमहिपाल ढांडाजीते
थानेसरसुभाष सुधाहारे
नांगल चौधरीअभय सिंह यादवहारे
नूंह संजय सिंह हारे
अंबाला सिटीअसीम गोयलहारे

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • सीएम नायब सैनी
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव
  • Haryana Assembly Elections
  • हरियाणा चुनाव
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  • haryana result 2024
  • hariyana election result
  • सैनी 9 मंत्री हारे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज