हरियाणा में चुनाव से पहले JJP को बड़ा झटका, 24 घंटे में पूर्व मंत्री समेत 4 विधायकों ने छोड़ी पार्टी
Vikram Jain | Aug 17, 2024, 20:39 IST
Haryana Four MLA resign from JJP
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही जननायक जनता पार्टी में इस्तीफे की झड़ी लग गई है। 24 घंटे में पूर्व मंत्री समेत समेत 4 विधायकों ने JJP छोड़ दिया। चारों विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष अजय चौटाला को इस्तीफा भेजा है।
NEW DELHI. हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है। यहां 24 घंटे के अंदर 2 पूर्व मंत्रियों समेत 4 विधायकों ने जेजेपी छोड़ दी है। इन विधायकों ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष अजय चौटाला को भेजा है।
पहले पूर्व मंत्री अनूप धानक ने इस्तीफा दिया इसके शनिवार को 3 और विधायकों ने पार्टी अलविदा कर दिया। जननायक जनता पार्टी छोड़ने वालों में शाहबाद से विधायक रामकरण काला, कैथल के गुहला से विधायक ईश्वर सिंह और टोहाना सीट से विधायक देवेंद्र बबली शामिल हैं।
हरियाणा में सियासी उठापटक के बीच इन विधायकों के दूसरी पार्टी में शामिल होनें की अटकले तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि रामकरण काला, ईश्वर सिंह और देवेंद्र बबली कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पूर्व मंत्री अनूप धानक बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। फिलहाल इसको लेकर इनका कोई बयान सामने नहीं आया है।
उकलाना से विधायक और पूर्व मंत्री अनूप धानक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने आचार संहिता लागू होने के कुछ घंटे बाद पार्टी छोड़ने का एलान किया था। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को भेजा है। पूर्व मंत्री अनूप धानक पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सबसे करीबी विधायकों में से एक थे।
अनूप धानक के जाने से पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। धानक सबसे कद्दावर नेता और सबसे वफादारों में से एक रहे हैं। 2014 में इंडियन नेशनल लोकदल से विधायक बने अनूप धानक 2019 में जेजेपी में शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव से जेजेपी ने धानक को उकलाना से टिकट दिया था। इस सीट से उन्होंने जीत दर्ज की थी।
इधर, कैथल के गुहला सीट 2019 में जेजेपी से विधायक बने ईश्वर सिंह और शाहबाद विधायक रामकरण ने पार्टी को अलविदा कहा दिया है। दोनों विधायकों ने निजी कारणों से पार्टी छोड़ने की बात करते हुए इस्तीफा दिया है। टोहाना विधायक और पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। प्रदेश में एक ही चरण में 90 सीटों पर चुनाव होना है। मतदान 1 अक्टूबर को होगा और 4 अक्टूबर को रिजल्ट आएंगे।
24 घंटे में 4 विधायकों ने छोड़ी JJP
धानक बीजेपी में और 3 कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
अनूप धानक के पार्टी छोड़ने से ज्यादा नुकसान
अनूप धानक के जाने से पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। धानक सबसे कद्दावर नेता और सबसे वफादारों में से एक रहे हैं। 2014 में इंडियन नेशनल लोकदल से विधायक बने अनूप धानक 2019 में जेजेपी में शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव से जेजेपी ने धानक को उकलाना से टिकट दिया था। इस सीट से उन्होंने जीत दर्ज की थी।
ईश्वर सिंह, देवेंद्र बबली और राम करण का इस्तीफा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman