हाथरस भगदड़ : बाबा का सिर कलम कर लाओ, 11 लाख इनाम पाओ... जानें किसने किया ये बड़ा ऐलान

Amresh Kushwaha | Published:
Share
हाथरस भगदड़
हाथरस भगदड़

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुए हादसे के बाद से भोले बाबा उर्फ सूरज पाल फरार चल रहा है। इस बीच बाबा का सिर कलम करने पर 11 लाख रुपए के इनाम का ऐलान किया गया है। आइए जानते कौन है वो...

Hathras stampede : उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुए हादसे के बाद से भोले बाबा उर्फ सूरज पाल फरार चल रहा है। हालांकि उसने अपने वकील के जरिए घटना के प्रति दुख जाहिर करने वाला बयान जारी किया था, लेकिन वो पुलिस के सामने अभी तक नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़िए...हाथरस जाएंगे राहुल गांधी , पीड़ितों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

सिर कलम कर लाओ, 11 लाख पाओ

इस बीच भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव ने बाबा सूरज पाल के सिर कलम करने पर 11 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।

National President of BVS Keshav Dev Gautam attacked by students
National President of BVS Keshav Dev Gautam attacked by students


ये खबर भी पढ़िए...हाथरस भगदड़ : कौन है वो 6 लोग जिनको यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी पटेल ने हाथरस भगदड़ की जांच के लिए एक निर्देश जारी किया था। जिससे राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है।

सरकारी प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ( सेवानिवृत्ति ) ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव करेंगे।

वहीं आयोग के दो अन्य सदस्यों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी हेमंत राव और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)के पूर्व अधिकारी भावेश कुमार सिंह शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक: हाथरस में भगदड़ मचने से ठीक पहले का वीडियो हुआ वायरल

दो महीने में पूरी करनी होगी जांच

प्रवक्ता ने बताया कि हाथरस भगदड़ के दोषियों का पता लगाने लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक आयोग का गठन कर दिया है। इस आयोग को दो महीने में जांच पूरी करनी होगी।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य सरकार ने राज्यपाल की सहमति से न्यायिक आयोग का गठन करते हुए पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट देने को कहा है। इनमें कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा, जिला प्रशासन द्वारा दी गयी अनुमति और उसकी शर्तों के अनुपालन की जांच करना शामिल है। आयोग यह भी जांच करेगा कि यह कोई दुर्घटना है, अथवा कोई सुनियोजित आपराधिक घटना।

ये खबर भी पढ़िए...Live Update : हाथरस भगदड़ पीड़ितों से मिले राहुल गांधी

भोले बाबा के वकील ने जारी किया बयान

प्रवचनकर्ता भोले बाबा के वकील ने दावा किया कि अनुयायी कभी भी उनके पैर नहीं छूते हैं। उन्होंने हाथरस में मंगलवार को आयोजित सत्संग में मची भगदड़ और 121 लोगों के मारे जाने के पीछे कुछ असामाजिक तत्वों का हाथ होने का संदेह जताया है।

बाबा भगदड़ की जांच कर रहे राज्य प्रशासन और पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। बाबा नारायण हरि को साकार विश्व हरि भोले बाबा के नाम से भी जाना जाता है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • हाथरस भगदड़
  • भोले बाबा
  • Hathras Stampede
मंथली लेता हूं, लेता रहूंगा, जो करना है कर ले: जामडोली थाने के हेड कांस्टेबल ने एचएम को धमकाया, डीसीपी तक पहुंचा मामला

By Jageshwar Prasad

मंथली लेता हूं, लेता रहूंगा, जो करना है कर ले: जामडोली थाने के हेड कांस्टेबल ने एचएम को धमकाया, डीसीपी तक पहुंचा मामला
राजस्थान पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज
MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा

By Arohi Raj

MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर