निपाह वायरस की भारत में बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, केरल में अलर्ट जारी, अब तक दो लोगों की मौत, जानें कैसे होता है यह संक्रमण
Pratibha Rana | Sept 12, 2023, 24:00 IST
निपाह वायरस की भारत में बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, केरल में अलर्ट जारी, अब तक दो लोगों की मौत, जानें कैसे होता है यह संक्रमण
कोरोना संक्रमण से भारत समेत दुनिया को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। अब नए वायरस की भारत में दस्तक होने के कारण चिंता बढ़ गई है।
Thiruvananthapuram. कोरोना संक्रमण से भारत समेत दुनिया को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। अब नए वायरस की भारत में दस्तक होने के कारण चिंता बढ़ गई है। निपाह वायरस के कारण केरल में दो लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोझिकोड जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार (11 सितंबर) की रात एक बयान में यह जानकारी दी। ऐसे में अब केरल से हर आने-जाने वाले की जांच करने की तैयारी चल रही है। नए वायरस को लेकर अन्य राज्य भी सतर्कता बरत रहे हैं।
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उच्च स्तरीय बैठक
केरल के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य सरकार निपाह वायरस को लेकर गंभीर है। इसके बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्च स्तरीय बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। इसमें राज्यभर में सतर्कता बरतने को कहा है, वहीं मामले में जो भी संदिग्ध मरीज मिलने पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
बुखार के बाद हो गई मौत
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुखार आने के बाद एक निजी अस्पताल में पहुंचे दो लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि इनकी मौत निपाह वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है। मामले में जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मृतकों में से एक के रिश्तेदारों को भी आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बुखार को लेकर कई लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
कोझिकोड में पहले भी निपाह से गई है लोगों की जान
मालूम हो, केरल के कोझिकोड जिले में 2018 और 2021 में भी निपाह संक्रमण के चलते लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। दक्षिण भारत में निपाह वायरस (एनआईवी) का पहला मामला 19 मई, 2018 को कोझिकोड में सामने आया था। इसके बाद मरीजों का मिलना लगातार जारी है।
ऐसे फैलता है निपाह वायरस?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, निपाह वायरस संक्रमण एक जूनोटिक बीमारी है। यह जानवरों से लोगों में फैलती है। यह दूषित भोजन के माध्यम से या सीधे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकती है। संक्रमित लोगों में यह स्पर्शोन्मुख (सबक्लिनिकल) संक्रमण से लेकर सांस संबंधी बीमारी और घातक एन्सेफलाइटिस जैसी कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह वायरस सूअरों जैसे जानवरों में भी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है, जिसके कारण किसानों को भी आर्थिक नुकसान हो सकता है।
निपाह वायरस के ये हैं लक्षण
निपाह वायरस बहुत घातक है। यह 24 से 48 घंटे में मरीज को कोमा में पहुंचा सकता है। संक्रमण के शुरुआती दोर में मरीज को सांस लेने में दिक्कत आती है। कुछ मरीज ऐसे भी हैं, जिनमें न्यूरो से जुड़ी समस्याएं भी होती हैं। इसमें तेज बुखार भी आता है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari