ओडिशा में हीट स्ट्रोक से अबतक 141 लोगों की मौत, 24 घंटे मेंं 45 ने गवाई जान

Shreya Nakade | Jun 03, 2024, 14:59 IST
Share
ओडिशा में हीटवेव
ओडिशा में हीटवेव

देश भर में तेज गर्मी का दौर बरकरार है। ओडिशा में इसके चलते पिछले 24 घंटे में ही 45 लोगों की जान चली गई। प्रदेश में गर्मी के चलते अब तक 141 लोगों ने जान गंवा दी...

पूरे देश में गर्मी की मार बरकरार है। ओडिशा में पिछले 24 घंटो में हीटवेव की वजह से 45 लोगों की जान चली गई। इसी के साथ प्रदेश में हीटवेव के कारण अब तक कुल 141 लोगों ने अपनी जान गंवा दी ( heat wave deaths in odisha )। पिछले 72 घंटो में लू के 99 मामले सामने आए हैं।

मौसम विभाग ने बरगढ़, बलांगीर, नुआपाड़ा, सोनपुर और कालाहांडी जिलों में बुधवार तक हीटवेव चलने की चेतावनी दी है। इस बीच ओडिशा सरकार ने पिछले 24 घंटो में हुई 45 मौतों में से 26 का कारण हीट स्ट्रोक होना कन्फर्म किया। बाकी मौतों का कारण तलाशने के प्रयास जारी हैं।

अन्य राज्यों में भी बुरे हाल

ओडिशा के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी गर्मी से बुरे हाल है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरयाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

बीते दिनों उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में लोकसभा चुनाव के दौरान 33 लोगों की हीटवेव से मौत हो गई थी। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने मई महीने में हीटवेव से 46 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। इसके अलावा 19,189 मामले संदिग्ध हीटवेव के हैं। मार्च से लेकर मई तक कुल 56 लोगों की मौत हुई है।
इनमें से मध्य प्रदेश में 14, महाराष्ट्र में 11, आंध्रप्रदेश में 6 और राजस्थान में 5 मौतें दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...

MP weather update : एमपी के 80 प्रतिशत हिस्से में लू चलने की आशंका, आंधी-बारिश का भी अलर्ट, पृथ्वीपुर-बिजावर सबसे गर्म

लू राष्ट्रीय आपदा - राजस्थान हाईकोर्ट

इसी बीच राजस्थान हाईकोर्ट ने केंद्र से हीटवेव यानी लू को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की बात कही है। कोर्ट का कहना है कि हीटवेव के चलते उत्तर भारत में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

MP Weather Report : 6 संभाग में बारिश, लू चली, 5 दिन में बदलेगा मौसम

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हीटवेव से मौत

Tags:
  • हीटवेव
  • हीट स्ट्रोक
  • हीटवेव से मौत
  • लू राष्ट्रीय आपदा
  • heat wave deaths in odisha
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग