झारखंड के सीएम बनते ही हेमंत सोरेन ने अनुराग गुप्ता को बनाया DGP
Sandeep Kumar | Updated:
Anurag Gupta made DGP
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को सीएम पद की शपथ लेने के बाद पदभार संभालते ही एक्शन मोड में नजर आए। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद उन्होंने कैबिनट की मीटिंग बुलाई...
झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ लेते ही एक के बाद एक कई बड़े निर्णय किए हैं। सबसे पहले सीएम सोरेन ने एसीबी डीजी के पद पर तैनात अनुराग गुप्ता को एक बार फिर से झारखंड के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने गुरुवार को शपथ ली है। इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई बड़े राजनीतिक नेता शामिल हुए। जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार राज्य में सत्ता हासिल की, 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतीं है जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को मात्र 24 सीटें मिलीं हैं।
झारखंड में Assembly Elections विधानसभा के दौरान Election Commission (चुनाव आयोग ) ने डीजीपी अनुराग गुप्ता (DGP Anurag Gupta ) को हटाकर अजय कुमार सिंह को झारखंड का डीजीपी बनाया था। अब सोरेन सरकार (Soren Government) ने एक बार फिर अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाया है। इसके साथ ही IPS अधिकारी Ajit Peter Dungdung को देवघर एसपी बनाया गया है।
अनुराग गुप्ता अपने कार्यों के अतिरिक्त एसीबी के डीजी के प्रभार में भी रहेंगे। जैप-5 देवघर के समादेष्टा अजीत पीटर डुंगडुंग को स्थानांतरित करते हुए एसपी देवघर बनाया गया है। डुंगडुंग अपने कार्यों के अतिरिक्त जैप-5 के समादेष्टा के प्रभार में भी रहेंगे। वहीं, एसपी देवघर अंबर लकड़ा को जैप-3 गोविंदपुर का समादेष्टा बनाया गया है। वे अपने कार्यों के अतिरिक्त एसपी रेल धनबाद के प्रभार में भी रहेंगे। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार की शाम इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन
चुनाव आयोग ने हटाया था अनुराग गुप्ता को
अजीत पीटर बने देवघर के नए एसपी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
By VINAY VERMA
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
By VINAY VERMA
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
By VINAY VERMA
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
By The Sootr
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
By Neel Tiwari
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
By Ashish Bhardwaj